फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश के ग्लिटरी कपड़े ने लूटी फैंस की तारीफें

Thu, 17 Nov 2022 06:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram
तेजस्वी प्रकाश टीवी की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। जो अपने काम के साथ ही फैशनेबल लुक्स से भी फैंस का दिल चुराती हैं। तेजस्वी प्रकाश का फैशन सेंस ऐसा है जो हर बार लोगों को चौका देता है। फिर वो चाहे किसी इवेंट में शामिल हुई हों या फिर ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ डेट नाइट पर निकली हों। तेजस्वी का खूबसूरत अंदाज हर किसी को इंप्रेस कर लेता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram
इस बार भी तेजस्वी जब अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची, तो उनके फैशनेबल लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ब्लिंगी पॉवर ड्रेसिंग में तेजस्वी बेहद आकर्षक दिख रही थीं। वहीं इन कपड़ों में बोल्डनेस का डोज भी भरपूर था। तेजस्वी ने अपने इस सेसी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है। जिसमे वो सिल्वर कलर के ब्लिंगी पैंट और वेस्ट कोट डिजाइन टॉप वियर में रेडी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram
तेजस्वी ने वेल फिटेड शार्प ब्लिंगी पैंट को चुना था। जिसकी मैचिंग के जैकेट की डिजाइन काफी बोल्ड दिख रही थी। डीप नेकलाइन के साथ बैकलेस डिजाइन सारी अंटेशन चुराने के लिए काफी दिख रहा था। जिसके साथ तेजस्वी ने शार्प प्वाइंटेड सिल्वर फुटवियर कैरी किया था। नागिन बनकर इन दिनों फैंस को एंटरटेन कर रहीं तेजस्वी ने इस पैंट जैकेट के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स को मैच किया था। शिमरी फैब्रिक से तैयार इस आउटफिट को फैशन लेबल इर्थ के कलेक्शन से लिया गया है। जो इन दिनों अपने ब्लिंगी आउटफिट की वजह से पसंद किया जा रहा है।

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
जिसके साथ खुले वेवी वेट हेयर और ग्लॉसी मेकअप खास था। वहीं न्यूड शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक तेजस्वी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रही थी। बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी इन दिनों नागिन सीरियल में डबल रोल करते दिख रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : instagram
तेजस्वी अक्सर अपने लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। पिछले दिनो फिगर फिटिंग ड्रामेटिक डिजाइन की स्कर्ट और क्रॉप टॉप में उनका खूबसूरत लुक सामने आया था। जिसके साथ मैच ब्लाउज की स्ट्रैपी स्लीव और स्क्वेअर शेप नेकलाइन काफी खास थी। वहीं बैक पर एंब्रायडरी डिजाइन इस आउटफिट को आकर्षक दिखा रही थी। जिसके साथ तेजस्वी ने अपने लुक शानदार तरीके से कैरी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें