फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण का कांस में छाया जलवा

Thu, 18 May 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रेड कलर के मैक्सी गाउन के बाद अब दीपिका का रेड कार्पेट लुक भी सामने आ गया है। दीपिका अपनी इस वाइन कलर की ड्रेस में काफी हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं। उनकी ड्रेस के साथ किए गए डार्क मेकअप ने दीपिका को गजब का खूबसूरत बना दिया है। दीपिका ने अपनी इस नेट वाले गाउन के साथ मेल खाती हुई बेहद सिंपल ज्वैलरी पहन रखी है। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने इस ड्रेस के साथ कानों में ईयररिंग्स और उंगली में सिर्फ एक अंगूठी पहनी हुई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण
इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल अपनी 70वीं सालगिरह मना रहा है। जबकि लॉरियाल अपने ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपनी 20वीं सालगिरह मनाने वाला है। यहां 31 साल की दीपिका रेड कार्पेट पर अपने फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस को रिप्रेसेन्ट कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपिका को देखकर लग रहा है कि वो कांस फिल्म फेस्टिवल को लेकर काफी एक्साइटेड है। कांस फिल्म फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक फ्रेंच रिवेरा में चलेगा।
 

4 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपिका के फैंस उनके सभी रेड कार्पेट लुक्स देखने के लिए बेताब हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दीपिका इन सात दिनों में क्या पहनने वाली हैं। अगर बात दीपिका के मेकअप की करें तो उनका लुक उनके मेक अप ब्रांड लोरियल ने पहले ही दिखा दिया है। जिसे लोगों के बीच काफी सराहा भी जा रहा है। इन फोटोज में दीपिका ने नीले रंग का आई शैडो लगाया हुआ है। इस आई शैडो में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने मीडिया से रूबरू होने के लिए जोहाना ओरटिज का डिजाइन किया हुआ रेड प्रिंटेड गाउन पहना।इस गाउन मे दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी। जिसके बाद अब दीपिका के फैंस उनके 2017 के सभी लुक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण
लॉरियाल पेरिस के ट्विटर अकाउंट से दीपिका की कुछ फोटो भी शेयर की गई हैं। इन फोटोज में दीपिका ने सफेद रंग का मेकअप टोवल पहना हुआ हैं। दीपिका के साथ इन फोटोज में उनकी मेकअप आर्टिस्ट भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें