मलाइका अरोड़ा अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हर ड्रेस को इतने अच्छे से कैरी करती है कि उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे वो ड्रेस उन्हीं के लिए बनी हो। हाल ही में मुंबई में हुए बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2019 में मलाइका ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
2 of 5
malaika arora
रैंप पर मलाइका ने फुुल-स्लीव्स एम्बेलिश रेड कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक लगा रखी थी।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
मलाइका के गाउन का डीप नेक था। उन्होंने इस खूबसूरत गाउन के साथ सिल्वर ईयरिंग्स टीमअप किए हुए थे। मलाइका के हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को खुला कर रखा था, जो उनके लुक पर परफेक्ट लग रहा था।
4 of 5
malaika arora
मलाइका ने जैसे ही रैंप पर एंट्री ली हर कोई उन्हें देखता रह गया था। मलाइका कल्कि फैशन के लिए रैंप पर उतरी थी। मलाइका की स्लीव्स पर लगे फैदर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक गाउन की याद दिलाता है।
बता दें, फिल्मी गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी के चर्चें जोरों पर हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही क्रिश्चन वेडिंग करने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है।