फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: 24 कैरेट गोल्ड की साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

Fri, 12 May 2023 01:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड की एक्ट्रेस कृति सेनन आज-कल अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
Kriti Sanon Saree Look: बॉलीवुड की एक्ट्रेस कृति सेनन आज-कल अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये आज के समय की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका लोग काफी इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस माता सीता का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी किया गया है। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया है। इस ट्रेलर लांच में फिल्म के सभी सितारे शरीक हुए। इस इवेंट में वैसे तो सभी काफी अच्छे लग रहे थे। पर, एक्ट्रेस कृति सेनन सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हुईं।

इस इवेंट में एक्ट्रेस ने एक लाइट से रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। ट्रेलर लांच इवेंट एक्ट्रेस का ये खूबसूरत अवतार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ये साड़ी भी कोई साधारण साड़ी नहीं है। आज के लेख में हम आपको इसकी खासियत बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
बेहद खूबसूरत था ये लुक

ट्रेलर लांच इवेंट में साड़ी पहन कर पहुंची कृति को जिसने भी देखा वो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। एक्ट्रेस फिल्म में माता सीता का रोल निभा रही है, ऐसे में उनका इस तरह से साड़ी पहनना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साड़ी पहन कर एक्ट्रेस ने काफी फोटोज भी अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। आइए आपको भी इस साड़ी की खासियत बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
इन्होंने की थी डिजाइन

कृति की इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। डिजाइनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस साड़ी की खासियत बताई है। दरअसल, इस यूनिक डबल-ड्रेप साड़ी में जरदोजी बॉर्डर के साथ ऑफ-व्हाइट खादी और 24-कैरेट गोल्ड का खादी ब्लॉक प्रिंट वाली विंटेज केरल कॉटन की झलक इसके लुक में चार चांद लगा रही थी।

4 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
ब्लाउज भी था बेहद खास 

इस साड़ी लुक के साथ एक्ट्रेस का ब्लाउज भी बेहद खास था। एक्ट्रेस के इस मस्टर्ड कलर के फरिशा रेशम ब्लाउज को तांबे के फूलों और पन्नों से सजाया गया था, जो उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ गोल्डन कंगन और इयरिंग्स कैरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
बालों में लगाया गजरा

अपना लुक कंप्लीट करने के लिए कृति ने बालों में गजरा लगाया था। स्लीक हेयर स्टाइल के साथ ये गजरा और ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें