Mouni Roy : एक्ट्रेस मौनी रॉय टीवी जगत का काफी जान-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने टेलेंट के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे पाना हर किसी का सपना होता है। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के दम पर ही टीवी सीरियलों से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। मौनी जिस तरह अपनी एक्टिंग की वजह से घर-घर में पहचानी जाती हैं, ठीक उसी तरह उनके फैशन सेंस की भी काफी चर्चा होती है। एक्ट्रेस का हर लुक काफी अलग और शानदार होता है। चाहे वो किसी डेट नाइट पर जाएं या फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हों, हर जगह अपने लुक्स से वो लोगों का दिल जीत ही लेती हैं।
हाल ही में उन्हें एक बार फिर से अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका लुक काफी कूल लग रहा था। इस लुक में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस के बैग ने अपनी तरफ खींचा। दरअसल, एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस लाखों का बैग लेकर आईं थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।