फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engagement Ring: शिल्पा शेट्टी से परिणीति चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों ने सगाई में पहनी सबसे महंगी और खास अंगूठी

Sun, 14 May 2023 05:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिल्पा शेट्टी से परिणीति चोपड़ा तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी सगाई में इतनी महंगी अंगूठी पहनी, जितना लोग सालों तक मेहनत करके कमाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Engagement Ring - फोटो : instagram
Engagement Ring: हर किसी के लिए उसकी सगाई का दिन बेहद खास होता है। इसके लिए लोग काफी पहले से तैयारियां करते हैं। सगाई में सबसे ज्यादा स्पेशल होती है सगाई की अंगूठी। अगर स्टाइलिश रिंग्स की बात करें तो हाल ही में परिणीति चोपड़ा को आप सांसद राघव ने ऐसी रिंग पहनाई, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। ये रिंग ना सिर्फ देखने में खूबसूरत थी, बल्कि काफी महंगी भी थी। परिणीति चोपड़ा को राघव ने इंगेजमेंट में काफी एक्सपेंसिव रिंग पहनाई थी।

ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने इतनी महंगी रिंग पहनी हो। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां इतनी महंगी-महंगी अंगूठियां सगाई में पहन चुकी हैं, जितने में घर खरीदा जा सके। सभी एक्ट्रेसेस की अंगूठियों की कुछ ना कुछ खासियत भी। आज के लेख में हम आपको परिणीति से लेकर उन सभी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी सगाई में काफी महंगी अंगूठी पहनी। 
विज्ञापन

2 of 6
Parineeti-Raghav Engagement Look - फोटो : instagram

परिणीति चोपड़ा

सबसे पहले बात करते हैं परिणीति चोपड़ा की, जिनकी सगाई बीती शाम ही हुई है। सगाई में आप सांसद राघव ने परिणीति चोपड़ा को एक सटल सॉलिटेयर पहनाया था। अगर कीमत की बात करें तो परिणीति की इंगेजमेंट रिंग का कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

3 of 6
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी 

एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। राज ने अपनी सगाई में एक्ट्रेस को 3 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर 20 कैरेट का हार्ट शेप का डायमंड लगा था। 

4 of 6
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

साल 2022 में आलिया भट्ट ने शादी की थी। एक्ट्रेस को रणबीर कपूर ने जो अंगूठी पहनाई थी, उस पर लकी नंबर 8 के साथ कस्टमाइज किया गया था, इसमें हीरे जड़े थे। आलिया की सगाई की अंगूठी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन

5 of 6
Sidharth Malhotra Kiara Advani - फोटो : social media
कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस कियारा ने अपनी सगाई में ओवल शेप की डायमंड की रिंग पहनी थी। उनकी सगाई की अंगूठी की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये थी। एक्ट्रेस का वेडिंग लुक भी बेहद प्यारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
katrina wedding - फोटो : katrinakaif Verified/insta
कैटरीना कैफ

एक्टर विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को सगाई में ब्लू सफायर पहनाया था। जिसकी कीमत लगभग 7.4 लाख रुपये थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें