फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips : आपके आउटफिट को मॉर्डन टच देगा कैप स्टाइल दुपट्टा, इस तरीके से करें कैरी

Sun, 14 May 2023 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने आउटफिट को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो उसके साथ कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Styling Tips - फोटो : instagram
Styling Tips : आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिखे। इसके लिए लोग एक के बाद एक कपड़े खरीदते रहते हैं। इसी चक्कर में काफी ज्यादा कपड़े जमा हो जाते हैं। एक ही कपड़े को बार-बार रिपीट करने से भी अब लोग कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपको एथनिक वियर के साथ कैप स्टाइल टुपट्टा कैरी करना बताएंगे। 

अगर आप अपने आउटफिट को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो उसके साथ कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। कैप स्टाइल दुपट्टा तो आज-कल काफी ट्रेंड में भी है। कई बॉलीवुड की सेलेब्रिटी इसे कैरी करके अपना स्टाइल दिखा चुकी हैं। अगर आप किसी शादी या संगीत में अलग तरीके से एथनिक वियर पहनना चाहती हैं तो उसके साथ कैप स्टाइल का दुपट्टा कैरी करके अपना लुक पूरी तरह बदल सकती हैं। ऐसा करने से आप अपने पुराने कपड़े को भी नए स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Styling Tips - फोटो : instagram
प्लाजो-टॉप के साथ करें कैरी

अगर आप कहीं किसी कार्यक्रम में प्लाजो-टॉप पहन रहीं हैं तो इसके साथ कैप स्टाइल दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह के आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक सबसे हटकर लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Styling Tips - फोटो : instagram
इस आउटफिट के साथ भी करें कैरी 

अगर आपको अपना स्टाइल सबसे हटकर चाहिए तो इस दुपट्टे को ब्लाउज विद स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। अपने आउटफिट के हिसाब से आप दुपट्टे का रंग चुन सकती हैं। अगर आपको रॉयल लुक चाहिए तो इसकी लंबाई बढ़ा कर रखें। 

4 of 5
Styling Tips - फोटो : instagram
सूट के साथ करें कैरी 

अगर चाहें तो अपने सूट के साथ आप इसी तरीके से कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है और इसे पहन कर आपको दुपट्टा संभालने का झंझट भी नहीं रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saree - फोटो : instagram
साड़ी के साथ कर सकती हैं कैरी

इस तरह की स्लीवलेस साड़ी के साथ अगर आप कैप स्टाइल दुपट्टा कैरी करेंगी तो आपका लुक काफी अलग दिखेगा। साड़ी के साथ के लिए आप हैवी दुपट्टे भी ले सकती हैं वहीं सिंपल दुपट्टे भी आपको मिल जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें