फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: ऑफिस में है दिवाली पार्टी तो पहनें इस तरह के आउटफिट, देखकर तारीफ करेगा हर कोई

Wed, 08 Nov 2023 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ऑफिस की दिवाली पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इस तरह के आउटफिट को प्राथमिकता दे सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Diwali 2023 - फोटो : instagram
Diwali 2023: ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। ऑफिसों में आए दिन कुछ ना कुछ इवेंट भी आयोजित होते रहते हैं, जिसमें हर कोई काफी उत्साह के साथ भाग लेता है। अब कुछ ही समय में दिवाली का त्योहार आने वाला है, जिसकी धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है।

लोगों ने घरों में सफाई करने के साथ-साथ घरों को सजाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पूजा में पहनने वाले कपड़े खरीदने के लिए लोग शॉपिंंग में भी जुट गए हैं। इसी क्रम में आपको अभी से अपनी ऑफिस पार्टी के लिए भी आउटफिट तैयार कर लेना चाहिए।

दरअसल, ऑफिस में इस तरह के आउटफिट ही पहनना सही रहता है, जो कंफर्टेबल हों। अगर आपके ऑफिस में भी दिवाली पार्टी है और आप उसमें अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको पसंद भी आएंगे। इस तरह के आउटफिट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
alia bhatt in pink kurta - फोटो : instagram
प्लाजो सेट

पिंक रंग का ऐसा प्लाजो सेट आपको क्लासी दिखने में मदद करेगा। इसे पहनकर आप दफ्तर में भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लगेंगी। इसके साथ बालों को खुला रखें और माथे पर एक छोटी सी बिंदू जरूर लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
yellow kurta - फोटो : instagram
चिकनकारी कुर्ता

अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो क्लासी के साथ-साथ आरामदायक हो तो इस तरह का चिकनकारी कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आप चाहें तो लैगिंग्स पहन सकती हैं। प्लाजो भी आपके इस लुक को पूरा करेगा। 

4 of 7
शरारा - फोटो : instagram
अनारकली सूट

इस तरह का अनारकली सूट आपके एथनिक लुक को ग्लैमरस बना सकता है। इसके साथ बालों को खुला रखें और कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें। 
विज्ञापन

5 of 7
रेड शरारा में दिव्यांका - फोटो : instagram
शरारा सूट

ऑफिस की पार्टी के लिए ये सबसे बेहतर विकल्प है। इसे पहनकर आप पार्टी में डांस भी कर सकती हैं। इसके साथ ही इसे पूरे दिन के लिए आप पहन सकती हैं, ये काफी कंफर्टेबल रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
ruffle saree - फोटो : instagram
रफल साड़ी 

इस तरह की रफल साड़ी देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। ऐसे में आप अपने ऑफिस इसे पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ बालों में जूड़ा बना लें और मेकअप का भी थोड़ा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाॅन्ग स्कर्ट - फोटो : instagram
लाॅन्ग स्कर्ट-टॉप

अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो एथनिक भी हो और जिसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहें तो लाॅन्ग स्कर्ट एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आप इंडो वेस्टर्न स्टाइल की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें