फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: दिवाली में घर पर ही करें फेशियल, बिना पैसे खर्च किए आएगा चेहरे पर निखार

Thu, 04 Nov 2021 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2021 दिवाली फेशियल टिप्स - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
दीपों का त्योहार आ गया है। दो नवंबर से शुरू हुआ दिवाली का उत्सव 4 नवंबर तक है, यानी इस दिन दिवाली है। उसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज है। इस उत्सव में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए आप तरह तरह के टिप्स अपनाते हैं। स्टाइलिश कपड़ों, हेयर स्टाइल, एक्सेसरीज कैरी करते हैं। लेकिन त्योहारों के इस सीजन में सबसे जरूरी है कि आपका चेहरा ग्लो करे। चिकनी और ग्लोइंग स्किन के लिए ब्यूटी पार्लर में पैसे खर्च करते हैं। लेकिन इस दिवाली आप ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। यहां हम आपको घर पर आसान तरीके से फेशियल करने के स्टेप बता रहे हैं। इन स्टेप को अपनाकर आप न केवल अपने पैसों की बचत कर पाएंगे बल्कि दिवाली में नेचुरल निखार लाकर खूबसूरत दिख सकते हैं। घर पर फेशियल से आपका चेहरा दमकने लगेगा। ऐसे में अगर त्योहार की तैयारी की भागदौड़ में आप मेकअप न कर पाए तो भी आपका लुक सुंदर नजर आएगा। आइए जानते हैं बिना पैसे खर्च किए घर पर फेशियल करने के आसान तरीकों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
2021 दिवाली फेशियल टिप्स - फोटो : Istock
घर पर फेशियल करने के लिए चाहिए ये जरूरी सामान:-

-फेस क्लींजर, फेशियल स्क्रब, पानी से भरा बर्तन, टोनर, मॉइस्चराइजर और तौलिया।
विज्ञापन

3 of 5
2021 दिवाली फेशियल टिप्स - फोटो : Istock
ये हैं आसान फेशियल स्टेप 
  • अगर आप फेशियल करने वाले हैं, तो सबसे पहले हेड बैंड, हेयर बैंड या बॉबी पिन की मदद से अपने बाल और बेबी हेयर को अच्छे से पीछे पिन अप कर लें ताकिन चेहरे पर बाल न आएं।

4 of 5
2021 दिवाली फेशियल टिप्स - फोटो : iStock
-अब फेस को साफ पानी से अच्छे से वॉश कर लीजिए। इसके लिए आप अपने स्किन के मुताबिक मनपसंद क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

-ध्यान रखें, फेस वॉश करने के लिए न तो ज्यादा ठंडा पानी लें या न ही अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करें, बल्कि गुनगुने पानी से फेस धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2021 दिवाली फेशियल टिप्स - फोटो : istock
-मेकअप अच्छे से निकल जाए तो सबसे पहले चेहरे पर स्क्रब करें। बाजार में कई तरह के स्क्रब आपको मिल जाएंगे। स्क्रब करने से आपके चेहरे की डेड स्किन हट जाएगी। 

-इसके बाद चेहरे को धो कर नरम तौलिया से चेहरा भिगोकर चेहरे को थपथपाते हुए मसाज दें। फिर चेहरा धोकर पोछ लें। 

-अब चेहरे की मसाज करें। इसके लिए अपनी बीच की तीन उंगलियों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर फिराएं माथे, नाक के कोनों और होठों के ऊपर वाले भाग में भी मसाज करें। फिर बाद में मॉइस्चराइजर लगा लें। आप बाद में फेस पैक भी लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें