फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: दिवाली पर पारंपरिक लुक को बनाना है खास, तो आजमाएं ये मेकअप आइडिया

Tue, 02 Nov 2021 11:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली 2021 मेकअप टिप्स - फोटो : instagram/bhumipednekar
दिवाली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। पांच दिन के दीपोत्सव को खास बनाने के लिए लड़कियों को काफी तैयारी करनी पड़ती है। अच्छे और फैशनेबल कपड़ों से लेकर ब्यूटी केयर, मेकअप, हेयरस्टाइल आदि सब पर ध्यान देना पड़ता है। तब जाकर दिवाली स्पेशल बेस्ट लुक सामने आता है। लड़के हों या लड़कियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी सेल्फी, दिवाली फोटोज, अपना फेस्टिव लुक आदि को शेयर करते हैं। दिवाली पार्टी से लेकर दोस्तों व फैमिली फोटो में सबसे आकर्षक दिखना भी चाहते हैं। ऐसे में बेस्ट दिखना तो जरूरी हो जाता है। इस दिवाली अगर आप सबसे खास दिखना चाहती हैं और दिवाली पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो बिल्कुल परफेक्ट लुक के लिए कुछ खास मेकअप आइडिया हैं, जिन्हें आप आजमा सकती हैं। इस मेकअप टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर कम समय में आप खूबसूरत दिखने लगेंगी। दिवाली पार्टी में लगभग हर नजर आप पर ही होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए दिवाली मेकअप टिप्स के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली 2021 मेकअप टिप्स - फोटो : Istock
घर पर करें इंस्टेंट क्लीन अप

दिवाली में ड्रेस अप और मेकअप करने से पहले जरूरी है कि आप स्किन केयर पर ध्यान दें। समय कम होने पर आप घर पर ही इंस्टेंट क्लीन अप कर सकती हैं। इसके लिए शहद, बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। सर्कुलर मोशन में चेहरे को मसाज करते हुए क्लीन कर लें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली 2021 मेकअप टिप्स - फोटो : Istock
कंसीलर अप्लाई करने का तरीका

चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरा बेदाग दिखेगा। कंसीलर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि इसका अधिक इस्तेमाल न करें। डार्क सर्कल पर एक से ज्यादा बार कंसीलर न लगाएं। लेयरिंग टेक्निक का इस्तेमाल करें। इसके लिए थोड़ा कंसीलर लगाएं फिर ब्लेंड करके सूखने दें फिर दोबारा कंसीलर लगाएं।

4 of 5
दिवाली 2021 मेकअप टिप्स - फोटो : istock
फाउंडेशन का करें कम इस्तेमाल 

ज्यादातर महिलाएं फाउंडेशन को अधि लगा लेती है, फिर उनके चेहरे पर दरारे पड़ जाती हैं। फाउंडेशन लगाने के लिए गीले स्पंज का इस्तेमाल करें। मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। कंसीलर और फाउंडेशन को मिलाकर भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली 2021 मेकअप टिप्स - फोटो : istock
लिपस्टिक शेड और आई मेकअप

मेकअप करते समय लिपस्टिप का महत्व होता है। ऐसी लिपस्टिक शेड का चयन करें जो आपके फेस पर सूट करे। आई मेकअप करते समय एक्सपेरिमेंट न करें। अपने चेहरे के मुताबिक मेकअप करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें