फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस में खरीदनी है ज्वेलरी, तो तस्वीरों में देखें लेटेस्ट डिजाइन

Tue, 02 Nov 2021 08:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2021 ज्वेलरी - फोटो : instagram/hazoorilaljewellers
दीपों के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। 2 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस के दिन कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी का सामान, ज्वेलरी और बर्तन आदि खरीदने से सौभाग्य आता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना- चांदी का सामान खरीदने से परिवार के सदस्यों के ऊपर बुरी आपदा नहीं आती, वहीं घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर खरीदारी जरूर करें। अगर इस धनतेरस सोने या चांदी के आभूषण खरीदने वाले हैं तो अपना पैसा निवेश करने से पहले जान लीजिए कि इन दिनों कैसी ज्वेलरी ट्रेंड में है? आपको झुमके लेने हैं या अंगूठी, नेकलेस लेना है या ब्रेसलेट पहले तो ये तय कर लें। आपको कौन सी ज्वेलरी खरीदनी चाहिए और उसका लेटेस्ट डिजाइन कैसा होना चाहिए, ये सब जानकर ही ज्वेलरी खरीदें ताकि मौके पर लेटेस्ट स्टाइल की ज्वेलरी को पहन सकें। चलिए जानते हैं इस धनतेरस सोने चांदी की खरीदारी में नई ज्वेलरी डिजाइन के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस 2021 ज्वेलरी - फोटो : instagram/imouniroy
धनतेरस के मौके पर अगर आप गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सोने के पेडेंट्स, अंगूठी, कान के झुमके, डायमंड या कलरफुल ब्रेसलेट खरीद सकते हैं। शादी सीजन भी आ गया है तो ये आभूषण आपके लुक को स्टाइल करने के लिए उपयुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस 2021 ज्वेलरी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
रॉयल स्टाइल बड़ी अंगूठी

हैवी ज्वेलरी की जगह हल्की ज्वेलरी इन दिनों ट्रेंड में है। महिलाओं में हल्की ज्वेलरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बड़ी-बड़ी फैशनेबल अंगूठियां महिलाओं के हाथ की शोभा बनाते हैं। आप ऐसी ही राॅयल स्टाइल अंगूठी खरीद सकती हैं।

4 of 5
धनतेरस 2021 ज्वेलरी - फोटो : Instagram/aditiraohydari
कान के झुमके

आजकल ज्वेलरी में महिलाएं हार या अन्य गहनों की जगह सिर्फ कानों में स्टाइलिश और ट्रेंडी झुमके कैरी करती हैं। साड़ी से लेकर सूट और हैवी एथनिक कपड़ों के साथ उनका झुमका लुक काफी ग्लैमरस लगता है। आप झुमकों में निवेश कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस 2021 ज्वेलरी - फोटो : instagram/tarasutaria
मॉड्यूलर ज्वेलरी

इन दिनों मॉड्यूलर ज्वेलरी की मांग काफी बढ़ गई है। यह ज्वेलरी खास किस्म की होती है।इसकी बनावट और कलाकारी लोगों को जल्दी से आकर्षित करती है। इस धनतेरस आप मॉड्यूलर ज्वेलरी खरीद सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें