दिवाली 2021 की तैयारियां शुरु हो गई हैं। 4 नवंबर को दीपावली है। दीपों के पर्व की शुरुआत 2 नवंबर यानी धनतेरस के दिन से शुरू हो जाएगीा। ऐसे में महिलाएं हर दिन खास दिखना चाहेंगी। महिलाएं फेस्टिवल के पांचों दिन अलग अलग तरह के कपड़ों से खुद को स्टाइल देंगी लेकिन लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आपके आउटफिट के मुताबिक हेयर स्टाइल सबसे जरूरी है। आप महंगे कपड़े पहन लें लेकिन अगर आपने उसके अनुरूप हेयर स्टाइल नहीं कैरी की है तो आपका लुक बिगड़ सकता है। वहीं साधारण कपड़ो में एक अच्छी हेयर स्टाइल आपके लुक को संवार सकती है। ज्यादातर महिलाएं अपने लुक के साथ साधारण चोटी, पोनी या फिर बालों को खुला रह कर स्टाइल कैरी करती हैं। लेकिन हम आपको ऐसी हेयर स्टाइल बनाना बताएंगे जो इस दिवाली आपके हर ड्रेस से मैच करेगी। अगली स्लाइड्स में देखिए दिवाली के लिए खास हेयर स्टाइल।