फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक लुक में नजर आईं दिव्या खोसला कुमार, सफेद लहंगे में लग रहीं बला की खूबसूरत

Thu, 11 Nov 2021 05:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
बॉलीवुड की नई अभिनेत्रियों के लुक और खूबसूरती के तो कई लोग कायल होंगे लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसी भी अदाकारा हैं जिनका बच्चा है, फिर भी वह अपने लुक और स्टाइल से बी टाउन की हसीनाओं को टक्कर देती रहती हैं। हम बात कर रहे हैं लगभग 40 साल की दिव्या खोसला कुमार की। दिव्या खोसला कुमार की खूबसूरती के सामने उनकी उम्र तक मात खा जाती हैं। उनका स्लिम फिगर और स्टाइल देख कोई भी धोखा खा जाएं कि वह शादीशुदा मां हैं या बच्चे की मां हैं। इतना ही नहीं बी टाउन की बड़ी एक्ट्रेस जैसे मलाइका और करीना कपूर जैसी अभिनेत्रियों को भी दिव्या खोसला ने अपने फैशन सेंस से टक्कर दी हैं। दिव्या का ड्रेसिंग स्टाइल कमाल का है। बात उनके मेकअप, हेयर स्टाइल या ओवरऑल लुक की करें तो भी दिव्या खोसला का जवाब नहीं। हाल ही में उनका ट्रेडिशनल लुक सामने आया। जिसमें दिव्या किसी परी के जैसी लग रही हैं। उनका लुक और ग्लैमर देख लोग उनके फैन बनने पर मजबूर हो जाएंगे। चलिए देखते हैं दिव्या खोसला कुमार का पारंपरिक लहंगा लुक, जिसमें एक्ट्रेस लग रहीं बेहद ग्लैमरस।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
दिव्या खोसला कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरोंं में देख सकते हैं कि दिव्या खोसला कुमार ने सफेद रंग का प्यारा सा लहंगा पहना हुआ है। दिव्या के लहंगे में मिरर वर्क है। शादी पार्टी के लिए ये लहंगा एकदम परफेक्ट लुक देगा।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
दिव्या अपने शिमरी लहंगे में अपने खूबसूरत कर्व को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दिव्या ने स्लीवलेस मैचिंग चोली कैरी की हुई हैं। जिसने उनके ग्लैमर को बढ़ा दिया है।

4 of 5
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
दिव्या खोसला कुमार ने अपने लहंगा चोली को मेस दुपट्टे के साथ पेयर किया है। ऊपर से नीचे तक दिव्या का लुक किसी परी के जैसा लग रहा है। दिव्या ने बेहद कम एक्सेसरीज से खुद को स्टाइल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या खोसला कुमार फैशन - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
दिव्या ने डायमंड नेकलेस और मैचिंग डायमंड फिंगर रिंग कैरी की है। वहीं दिव्या खोसला कुमार के मेकअप पर नजर डालें तो उन्होंने मिनिमम मेकअप अप्लाई किया है। न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ दिव्या ने मस्कारा और हल्का ब्लशर का इस्तेमाल किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें