अपनी मुस्कान से लोगों का दीवाना बना देने वाली बॉलीवुड की हसीना दिशा पाटनी एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा में हैं। दिशा पाटनी अक्सर अपने बोल्ड और हाॅट लुक में नजर आती रहती हैं। वेस्टर्न परिधानों में दिशा पाटनी को मात देना मुश्किल है। दिशा कैजुअल से लेकर एथलेटिक आउटफिट को बखूबी कैरी करती हैं। वहीं ड्रेस, शार्ट्स की बात की जाए तो दिशा का लुक इस तरह के परिधानों में भी गजब का लगता है। बेहद रिवीलिंग ड्रेस को भी दिशा सहजता के साथ कैरी करती हैं। दिशा फैशन और स्टाइल के मामले में बी टाउन की नंबर एक की हसीनाओं में गिनी जाती हैं। ज्यादातर मौकों पर दिशा पाटनी को वेस्टर्न आउटफिट में ही देखा जाता है। हालांकि कई मौकों पर वो देसी कपड़ों के साथ भी अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाती है। लेकिन दिशा देसी लुक में भी वो बोल्डनेस का तड़का लगाना नहीं भूलती हैं। हाल ही में दिशा ने तीन अलग अलग आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की है। इस तीनों तस्वीरों में दिशा को लोग देखते ही रह गए। अगली स्लाइड्स में आप भी देखिए दिशा पाटनी का सफेद, लाल और काले रंग की ड्रेस में ग्लैमरस लुक।