फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे का ब्राइडल कलेक्शन हर किसी को आ रहा पसंद, देखिए एक्ट्रेस की तस्वीरें

Mon, 18 Oct 2021 06:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अनन्या पांडे का ब्राइडल लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी के अलावा अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं और इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे। इनके फैशन सेंस की लड़कियां काफी दीवानी हैं और इनके ड्रेसअप को वे फॉलो भी करती हैं। वहीं, अभिनेत्री अनन्या पांडे का ब्राइडल लुक सामने आया है, जिसमें वे पांच अलग-अलग तरह के ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं और उनकी तस्वीरें हर किसी का दिल जीत रही हैं। दरअसल, अनन्या ने न्यू ब्राइडल कलेक्शन के पांच लुक वाली ड्रेस कैरी की, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ये नया कलेक्शन अनन्या को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इन ड्रेस में कढ़ाई, ब्रोकेड पैच से लेकर हर वो एक चीज है, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रही है। तो चलिए अनन्या पांडे के इन लुक के बारे में जानते हैं, जो आपको काफी पसंद आएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
अनन्या पांडे का ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/ananyapanday
अनन्या के पहले लुक की बात करें, तो इसमें वे लाल रंग के हैवी लहंगे में दिखीं, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है और साथ ही इस लहंगे में जरी से मोर की आकृति बनाई गई है। साथ ही इसमें गोल्डन थ्रेड से ब्लॉक पैटर्न में जरी का काम किया गया है और लहंगे के बॉर्डर पर गोटा वर्क भी किया गया है। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश चोली और रेड ब्लाउज कैरी किया है, जिस पर सिल्वर जरी डिजाइन और टाई डाउन डिटेल दिया गया है। वहीं, इसे अनन्या पांडे ने नेकलेस सेट के साथ पेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 7
अनन्या पांडे का ब्राइडल लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनन्या ने अपने दूसरे लुक में डीपनेक कट चोली के साथ जैकेट कैरी की है और साथ ही हैवी एंब्रोयडरी लहंगा उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। अनन्या द्वारा कैरी किए गए इस लहंगे को रिंपल और हरमन नरुला ने डिजाइन किया है। वहीं, गले में हैवी चोकर के साथ अनन्या ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। 

4 of 7
अनन्या पांडे का ब्राइडल लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनन्या ने ब्लू रंग का ट्यूल और सिल्क का नीले रंग का लहंगा पहना है। जिस लहंगे के साथ अनन्या ने टाई अप चोली और शीयर दुपट्टे को पेयर किया है। लहंगे में विंटेज चिंज टेक्सटाइल के फ्लोरल आर्टवर्क को एड किया गया है। इसके साथ ही लहंगे को रंग बिरंगे धागों की कढाई, सेक्विन और पर्ल से सजाया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
अनन्या पांडे का ब्राइडल लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
युवा अभिनेत्री ने अपने एक और लहंगा लुक से सबको इम्प्रेस किया है। अनन्या ने ट्यूल और रेशम वर्क का लहंगा कैरी किया है। इस खूबसूरत ऑरेंज और ब्राउन लहंगे में विक्टोरियन लेस, कॉन्वेंट-स्टाइल, पेटिट-पॉइंट कढ़ाई से सजया गया है। साथ ही फ्लोरल मोटिफ्स और ग्राउंड आर्टवर्क का काम किया गया है। अनन्या पांडे ने अपने इस लहंगे में एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज को पेयर किया है, जिसमें टियर ट्यूल स्लीव्स नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अनन्या पांडे का ब्राइडल लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने आखिरी लुक में अनन्या ने ऑफ वाइट स्कर्ट और चोली पहन रखी है। अनन्या की स्कर्ट में पैच वर्क के जरिए फूलों के गुलदस्ते को जोड़ा गया है जो विंटेज चिंट्ज टेक्सटाइल के टुकड़ों से बने हैं। स्कर्ट को क्रूवेल कढ़ाई, सेक्विन, मोती और क्रिस्टल से तैयार किया गया है। उनके आउटफिट को एंब्रॉयडरी वाली चोली के साथ पेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ananay panday - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला के साथ फोटो शूट कराने के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा, "ये मेरे लिए एक मैजिकल एक्सपीरियंस रहा। डिजाइनर के बारे में अनन्या ने बताया कि उनके पास सबसे बेस्ट कपड़े हैं, जिसमें नए रंग और स्ट्रक्चर के साथ ही भारतीय टेक्सचर और डिजाइन का मिश्रण शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें