फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा ने बिकिनी टॉप पहन साझा की तस्वीर, पति के साथ मालदीव में मना रहीं हनीमून

Sat, 27 Mar 2021 02:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया मिर्जा पिछले महीने ही वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। बिजनेसमैन के साथ शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं एक बार फिर उनके हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। शादी के बाद से लगातार अपने व्यस्त शेड्यूल को खत्म कर दीया पति वैभव के साथ मालदीव में मस्ती करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे उनके हनीमून पर वैभव की बेटी भी साथ में है। वहीं खूबसूरत दीया बीच ड्रेस में भी कमाल लग रही हैं। हमेशा की तरह अपने एलिगेंट लुक में दीया का पोज काबिलेतारीफ है। वहीं हरे रंग के बिकिनी टॉप के साथ शियर फैब्रिक का श्रग पहने दीया समंदर किनारे खड़ी हैं। जबकि उनका लाइट मेकअप लुक हर किसी का ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी है। 
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा, समायरा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
वहीं दूसरी तस्वीरों में दीया सफेद रंग की हॉल्टर नेक ड्रेस और कैप के साथ अपनी फ्लोई, रफल ड्रेस में खुशनुमा अंदाज में पोज दे रही हैं। जबकि साथ में उनकी सौतेली बेटी समायरा भी खडी है। वहीं दीया के सितारे दोस्त भी इन तस्वीरों पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial
बता दें कि दीया ने पिछले महीने ही बिजनेसमैन वैभव रेखी से सादे समारोह में शादी की है। जिसमे उनके लुक्स को फैंस ने काफी सराहा था। वैसे दीया का फैशन सेंस काफी हटके है। वो ज्यादातर एलिगेंट लुक में ही नजर आती हैं। वहीं उनकी सादगीभरी खूबसूरती फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी दिखती है। इस बार भी उनका बीच लुक फैंस के बीच हिट हो गया है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : instagram
दीया मिर्जा का खूबसूरत अंदाज हर वक्त फैंस को पसंद आता है। पिछले दिनों जब वो शादी के बाद मैगजीन के फोटोशूट में पेस्टल रंग के लहंगे के साथ ब्राइडल वियर में नजर आईं थीं। तो फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें