फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras To Bhai Dooj Outfit Idea: धनतेरस से भाई दूज तक महिलाएं पहनें ये आउटफिट, दिखेंगी सबसे अलग

Tue, 29 Oct 2024 08:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो यहां हम आपको कुछ आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस से भाई दूज तक महिलाएं पहनें ये आउटफिट - फोटो : instagram
Dhanteras To Bhai Dooj Outfit Idea: 29 अक्तूबर से पांच दिन चलने दीपोत्सव के महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। इन पांच दिनों में पहले दिन धनतेरस, फिर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इन त्योहारों में लोग न सिर्फ अपने घर को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं, बल्कि साथ में वो खुद भी खूब सजते और संवरते हैं।

यदि अगर आप पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको पांचों दिनों के लिए अलग-अलग आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं, ताकि धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक के दिन आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखे। हम जिन आउटफिट के बारे में बताने जा रहे है, वो आपके पास जरूर होंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको इनके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस से भाई दूज तक महिलाएं पहनें ये आउटफिट - फोटो : instagram
धनतेरस के दिन शरारा पहनें

धनतेरस के दिन पीला पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप चाहें तो इस दिन पीले रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। यदि आपके पास पीले रंग का शरारा सूट है तो धनतेरस के दिन उसे ही पहनें। शरारा सूट काफी आरामदायक होता है, वहीं ये देखने में भी प्यारा लगता है। 
विज्ञापन

3 of 6
धनतेरस से भाई दूज तक महिलाएं पहनें ये आउटफिट - फोटो : instagram
नरक चतुर्दशी पर पहनें साड़ी

दीपोत्सव का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी का होता है, जिसमें हरा रंग पहनना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद भी करती हैं। ऐसे में आप भी नरक चतुर्दशी के दिन हरे रंग की साड़ी पहनें और अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं। 

4 of 6
धनतेरस से भाई दूज तक महिलाएं पहनें ये आउटफिट - फोटो : instagram
दिवाली पूजा के लिए लहंगा बेस्ट

अब बारी आती है सबसे अहम दिन यानी कि दिवाली पूजा की। दिवाली पूजा के समय लाल रंग पहनना शुभ होता है। ऐसे में आप लाल रंग का सिल्क फैब्रिक का लहंगा पूजा के समय कैरी कर सकती हैं। लहंगा कैरी करते समय हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें, उससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस से भाई दूज तक महिलाएं पहनें ये आउटफिट - फोटो : instagram
गोवर्धन पूजा में पहनें अनारकली

गोवर्धन पूजा के समय नारंगी या पीला रंग पहनना अच्छा होता है। ऐसे में जब धनतेरस के दिन आप पीला रंग पहन चुकी हैं तो गोवर्धन पूजा में नारंगी रंग पहनें। गोवर्धन पूजा के समय नारंगी रंग का अनारकली सूट पहनकर अपना जलवा बिखेरें। इसके साथ बालों में जूड़ा बना सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनतेरस से भाई दूज तक महिलाएं पहनें ये आउटफिट - फोटो : instagram
भाई दूज पर को-ऑर्ड सेट

भाई-दूज का दिन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में इस दिन आप कोई भी अपना पसंदीदा रंग कैरी कर सकती हैं। कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो एथनिक की जगह को-ऑर्ड सेट को चुनें। ऐसा को-ऑर्ड सेट देखने में भी कमाल का लगेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें