देवोलीना भट्टाचार्जी को उनके प्यारे लुक्स के कारण प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। गोपी बहू के रूप में प्रसिद्ध हुईं देवोलीना को बिगबॉस के घर में खूब पसंद किया जाता था, वहां से निकलने के बाद तो वे फैंस के लिए देबो बन गईं। देवोलीना इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और एक से एक तस्वीरें साझा करती हैं। वे पारंपरिक परिधानों में जितनी खूबसूरत लगती हैं, उतनी ही जबरदस्त वे वैस्टर्न कपड़ों में भी लगती हैं। वे एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। अक्सर वे भरतनाट्यम करती हुईं वीडियो भी अपनी प्रोफाइल पर साझा करती हैं जिसे भी उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में देवोलीना खूबसूरत से डिजाइनर आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो कि उनपर खूब सूट भी कर रहा है और उनके लुक को एकदम मनमोहक बना रहा है। यही वजह है कि लड़के और लड़कियां, उनके इस लुक पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए देवोलीना का यह जबरदस्त अवतार।