फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: लंबे बालों से हो गई हैं बोर तो इन हसीनाओं के लुक को करें कॉपी, दिखेंगी स्टाइलिश

Wed, 18 May 2022 12:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
short hair - फोटो : instagram
घने, लंबे और मुलायम बाल हर लड़की की सुंदरता बढ़ाते हैं। लेकिन जरूरी तो नहीं कि हर लड़की को लंबे बाल ही पसंद हो। साथ ही कई बार बालों के झड़ने और कमजोर होने की वजह से भी बालों को छोटा करवाना पड़ता है। अगर आप किसी भी वजह से बालों को ट्रिम करवाना चाहती हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी की इन हसीनाओं के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। जिन्होंने अपने लंबे बालों को कटाकर ग्लैमर और स्टाइलिश लुक दिखाया।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण
इन दिनों दीपिका भारत से लेकर फ्रांस तक में छाई हुई हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स से वो हर किसी की तारीफ बटोर रही हैं। बात करें बालों की तो इन दिनों दीपिका ने भी अपने बालों को शार्ट लुक्स दे रखा है। कंधे के ऊपर रखें उनके छोटे बाल खूबसूरती को बढ़ाने का ही काम कर रहे हैं। साथ ही वो इसे परफेक्ट तरीके से स्टाइल भी करते दिख रही हैं। जिसका उदाहरण कांस का रेड कार्पेट है। तो अगर आप बालों को छोटा करवाने जा रही हैं तो दीपिका पादुकोण के इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं। जिसमे उनके बाल कंधे तक रखे परफेक्टली स्टाइल किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
short hair - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
गर्मियों का मौसम है। अगर लंबे बाल नहीं संभल रहे तो बेशक इन्हें कटवाकर स्टाइल बदल सकती हैं। इसके साथ ही आपका लुक भी थोड़ा बदल जाएगा। इन दिनों कंधे तक शार्ट हेयर काफी खूबसूरत लग रहे हैं और बीटाउन के फेवरेट बने हैं। अनुष्का शर्मा भी अपने कंधे तक छोटे बालों को परफेक्ट तरीके से स्टाइल करते दिख रही हैं। 

4 of 6
short hair - फोटो : instagram
छोटे बालों को स्टाइल करने के मामले में टीवी की हसीनाएं भी पीछे नही हैं। एरिका फर्नांडिस इन दिनों अपने शार्ट हेयर लुक की वजह से छाई हुई हैं। इसके साथ ही वो अपने बालों को मौका पड़ने पर हेयर एक्सटेंशन की मदद से लंबा भी दिखा लेती हैं। तो आप चाहें तो एरिका के लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
short hair - फोटो : instagram
लाइमलाइट से दूर रहने वाली जेनिफर विंगेट भी इन दिनों अपने शार्ट हेयर लुक में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर जेनिफर ने अपने लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी। जिसमे वो शार्ट हेयर लुक में पोज देते दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
तो अगर आप भी अपने पुराने लुक से बोर हो गई हैं तो इन हसीनाओं के लुक्स की तरह बालों को ट्रिंम करवाकर भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें