छठ पूजा का पर्व आने वाला है। यूपी और बिहार में छठ पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पूजा 10 नवंबर को है। दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा मनाई जाती है। ऐसे में दिवाली उत्सव के खत्म होते ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है। संतान प्राप्ति समेत कई अन्य मनोकामनाओं की पूर्ति को लेकर महिलाएं छठ का उपवास रखती हैं। ये पूजा बड़ी कठिन मानी जाती है। हालांकि इस पर्व को लेकर महिलाएं काफी उत्सुकता भी होती है। छठ पूजा को यादगार और खास बनाने के लिए महिलाएं सज संवर कर पूजा में शामिल होती हैं। ऐसे में अपनी सबसे बेस्ट ड्रेस कैरी करती हैं। छठ पूजा में ज्यादातर महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। ऐसे में इस दिन साड़ी पहनना अधिक उपयुक्त होता है। हालांकि स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं सूट, शरारा आदि भी पहनती हैं। आप किसी भी तरह के एथनिक कपड़ों से खुद को स्टाइल करें, लेकिन रंगों के चयन पर विशेष ध्यान दें। हिंदू रीति रिवाजों में त्योहार और पूजा पाठ में रंगों का खास महत्व होता है। वहीं फैशन के अनुरूप भी ड्रेस के रंग पर ध्यान दें। चलिए जानते हैं इस छठ पूजा में महिलाएं किन रंगों के कपड़ें पहनें, जो शुभ होने के साथ ही देखने में भी खास लुक दें।