फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2024: शार्क टैंक इंडिया की जज ने 'कान' में बिखेरा जलवा, ऑफ शोल्डर गाउन में लगीं बेहद प्यारी

Thu, 16 May 2024 01:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज 'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर ने अपनी कान डेब्यू की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नमिता थापर - फोटो : instagram-namita thapar
Cannes 2024: एक बार फिर से धूमधाम से फ्रांस में 77वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस फिल्म फेस्टिवल पर दुनियाभर की नजर रहती है। इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई को हुई, जिसमें शिरकत करने के लिए भारत से भी कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई अभिनेत्रियां फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं।

इसी क्रम में आज 'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर ने अपने कान डेब्यू की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इससे पहले 'शार्क टैंक इंडिया' के जज अमन गुप्ता भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुके हैं। जैसे ही नमिता ने अपनी तस्वीरें साझा कीं तो लोगों ने उसपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। इस ऑफ शोल्डर गाउन लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। आइए आपको उनके इस लुक के बारे में डिटेल में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नमिता थापर - फोटो : instagram-namita thapar
कैसा था लुक

शार्क टैंक इंडिया की जज और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की हेड नमिता थापर ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया। उनकी गिनती देश क टॉप बिजनेसवुमेन में होती है। अपने डेब्यू में नमिता ने लेबनानी फैशन डिजाइनर एलियो अबू फैसल के द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन कैरी किया था। मिंट ग्रीन रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नमिता बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
नमिता थापर - फोटो : instagram-namita thapar

लोगों को आया पसंद

इनके इस ऑफशोल्डर गाउन का लुक काफी बोल्ड था। इस लेग स्लिट और लंबी ट्रेन के साथ मिंट ग्रीन गाउन पहने हुए नमिता ने 'कान' में वॉक किया। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया। 

4 of 5
नमिता थापर - फोटो : instagram-namita thapar

पहनी हीरे की ज्वेलरी

बात करें उनके आभूषणों की तो नमिता ने अपने डेब्यू लुक को शानदार हीरे के आभूषणों के साथ पूरा किया। अपने गाउन लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग स्टड इयररिंग्स और एक बड़ी अंगूठी कैरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमिता थापर - फोटो : instagram-namita thapar

ऐसा था मेकअप

वहीं अगर उनके मेकअप पर ध्यान दें तो नमिता ने अपने मेकअप को ग्लैमरस टच दिया था। जिसमें हाइलाइट किए हुए गाल, शाइनी आईशैडो, आईलाइनर के पतले स्ट्रोक और रेड लिपस्टिक शामिल थी। अपने बालों में उन्होंने फ्रेंच बन बनाया था, जो देखने में प्यारा लग रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें