Punjabi Actress: जब भी बात आती है बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तो इसमें आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या रॉय बच्चन और भी कई अभिनेत्रियों का नाम लोगों के जहन में सबसे पहले आता है। इनके लुक्स से लेकर इनकी एक्टिंग तक के लाखों लोग दीवाने हैं।
इसी तरह से जब बात आती है पंजाबी अभिनेत्रियों की तो इनमें कई अभिनत्रियों का नाम सबकी जुबां पर आता है। कई पंजाबी अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं।
भले ही आपने पंजाबी फिल्में ज्यादा न देखी हों, लेकिन शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने पंजाबी गानों पर डांस न किया हो। हर शादी-विवाह या अन्य पार्टी में पंजाबी गानों के बिना डांस अधूरा होता है। ऐसे में चलिए आज के इस लेख में आपको कुछ ऐसी पंजाबी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं, जिनपर लोग भी अपना प्यार बरसाते रहते हैं।