लड़कियां अपनी शादी में लहंगा और डिजाइनर लहंगा पहनती हैं। शादी के लिए अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद भारी भरकम लहंगा होते हैं। अपने जीवन के इस अहम दिन को यादगार और खास बनाने के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा फोकस अपने लुक पर करती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए महंगे आउटफिट खरीदती हैं। हालांकि अब ट्रेंड बदलने लगा है। लहंगे के अलावा भी लड़कियां अपनी शादी में अन्य दूसरे आउटफिट कैरी करने लगीं हैं। पिछले कुछ दिनों में बाॅलीवुड सेलेब्स ने अपनी शादी में हैवी लहंगे के बजाए साड़ी को चुना। कई अभिनेत्रियों ने साड़ी पहन कर शादी की। उनका ये लीक से हटकर ब्राइडल लुक लोगों को पसंद भी आया। ऐसे में अगर आप भी अन्य दुल्हनों से अलग दिखने की चाह रखती हैं तो लहंगे के विकल्प के तौर पर अपनी शादी में साड़ी पहन सकती हैं। अगर आपको इस बात का डर है कि साड़ी में आपका लुक बतौर दुल्हन कम आकर्षक हो जाएगा, तो बेफिक्र रहें। बाॅलीवुड की अभिनेत्रियों से आप शादी में साड़ी कैरी करने के तरीके को लेकर टिप्स ले सकती हैं। जिन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में साड़ी पहनी है, चलिए उनके लुक से लेते हैं टिप्स।