त्योहारों के बाद अब शादी पार्टी की बहार है। शादी सीजन आ गया है। शादी पार्टी को लेकर दूल्हा दुल्हन जितने उत्सुक होते हैं, उतना ही अन्य लोग भी। दुल्हन की बहनों, सहेलियों से लेकर दुल्हे की भाभी समेत लड़कियों में शादी की उत्सुकता का अलग ही ठिकाना होता है। लड़कियां महीनों पहले से शादी की तैयारियां शुरु कर देती हैं। शादी के हर फंक्शन के लिए अलग अलग ड्रेस स्टाइल, रंग और लुक को कैरी करती हैं। ऐसे में इस वेडिंग सीजन में अगर आप भी किसी पार्टी में शामिल होने वाली हैं और इस दौरान सबसे बेस्ट लुक चाहती हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि इन दिनों में ट्रेंड में किस तरह की ड्रेस हैं। वैसे शादी पार्टी में एथनिक वियर में लड़कियों की पहली पसंद लहंगा होता है। इसलिए अगर आप लहंगा पहनना चाहती हैं तो बाॅलीवुड अभिनेत्रियों के हाल के लहंगा लुक पर एक नजर जरूर डालें। पिछले दिनों बॉलीवुड हसीनाएं सफेद रंग के लहंगे में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सफेद लहंगे को इस सीजन का फैशन ट्रेंड बना दिया है। ऐसे में अगर आप भी सफेद लहंगा कैरी करने की सोच रहे हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक से लीजिए टिप्स।