फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2024: भाई दूज की ये खास मेहंदी डिजाइन हथेली पर रचाकर करें पूजा, आसान है बनाना

Sun, 03 Nov 2024 07:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाई दूज के मौके पर हाथों में आकर्षक मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं, जिसे हर कोई देखता रह जाएगा। यहां भाई दूज के खूबसूरत और आसान मेहंदी के डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे आप हथेली पर रचा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज की शानदार मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
Bhai Dooj 2024 Special Mehndi Designs : भाई दूज का त्योहार आ गया है। इस पर्व को लेकर भाई और बहन दोनों उत्साहित होते हैं। नए कपड़े पहनकर भाई और बहन दोनों ही त्योहार मनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार के मौके पर महिलाओं के श्रृंगार का विधान है। भाई दूज पर लड़कियां तैयार तो होती ही हैं, साथ ही हाथों में मेहंदी भी रचाती हैं। कई स्थानों पर भाई दूज की पूजा के दौरान लड़कियां रोली से हथेलियों पर आकृति बनाती हैं। ऐसा मेहंदी के प्रतीक के तौर पर किया जाता है।

अगर आप भी भाई दूज की पूजा करती हैं या भाई दूज का पर्व मनाना चाहती हैं तो आज ही हथेलियों में मेहंदी रचा लें। भाई दूज के मौके पर हाथों में आकर्षक मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं, जिसे हर कोई देखता रह जाएगा। यहां भाई दूज के खूबसूरत और आसान मेहंदी के डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे आप हथेली पर रचा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भाई दूज के लिए खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिजाइन यहां से हथेलियों पर काॅपी कर सकते हैं - फोटो : Instagram
गोलाकार मेहंदी डिजाइन

भाई दूज के लिए हथेलियों पर मेहंदी रचानी है तो आपके हाथों में इस खास दिन की झलक भी दिखनी चाहिए। त्योहार का समय है, महिलाओं के पास वक्त भी कम होता है। ऐसे में हथेली पर इस तरह की सरल लेकिन सुंदर मेहंदी डिजाइन उतार सकते हैं। गोल आकृति के अंदर भाई लिखकर या भाई का नाम देकर मेहंदी डिजाइन को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
भाई दूज के लिए खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिजाइन यहां से हथेलियों पर काॅपी कर सकते हैं - फोटो : Instagram
भाई बहन की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन

ये मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत है। इसमें भाई को टीका लगाती बहन की डिजाइन दी गई है। साथ ही भाई बहन की मस्ती करती तस्वीर मेहंदी से बनाई गई है। आप भी अपने हाथों में भाई के साथ किसी यादगार पल की झलक या भाई दूज की पूजा की डिजाइन बनवा सकती हैं।

4 of 6
भाई दूज के लिए खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिजाइन यहां से हथेलियों पर काॅपी कर सकते हैं - फोटो : Instagram
पूजा की थाली बनाएं 

अपनी हथेलियों पर पूजा की थाली बना सकती हैं। इर्द गिर्द फूल और मोर जैसी डिजाइन देकर हथेलियों को अधिक प्रभावी बनाएं। ये मेहंदी डिजाइन रचने के बाद और अधिक खूबसूरत दिखेगी।
विज्ञापन

5 of 6
भाई दूज के लिए खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिजाइन यहां से हथेलियों पर काॅपी कर सकते हैं - फोटो : Instagram
सिंपल और सरल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी से बहुत अधिक बारीक या भरी हुई मेहंदी नहीं लगानी लेकिन हथेलियों को खाली भी नहीं छोड़ना है, साथ ही यूनिक मेहंदी की डिजाइन चाहिए तो चित्र वाली मेहंदी डिजाइन बनवाएं। बाकि की हथेलियों को इस तरह के क्रास फिलिंग डिजाइन से भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाई दूज के लिए खूबसूरत और आकर्षक मेहंदी डिजाइन यहां से हथेलियों पर काॅपी कर सकते हैं - फोटो : Instagram
ऐसी मेहंदी डिजाइन लगवानी चाहती हैं कि हर किसी की नजर आपकी हथेलियों पर टिक जाए, साथ ही भाई दूज की पूजा में आपके ही हाथ नजर आएं तो मेहंदी की इस डिजाइन को अपना सकती हैं। अगर किसी एक्सपर्ट से मेहंदी लगवा रही हैं तो उन्हें ये डिजाइन बनाने को बोल सकती हैं। बारिक और पतली मेहंदी की ये डिजाइन यकीनन अपना रंग लाएगी तो बहुत आकर्षक दिखेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें