फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2024: बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार, देखकर घरवाले उतारेंगे नजर

Sun, 03 Nov 2024 07:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस भाई दूज अगर आप अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना चाहते हैं, अपनी बहन के साथ ट्यूनिंग करें। ऐसा करने पर आप दोनों ही सबसे अलग दिखेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
Bhai Dooj 2024: 5 दिन चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार के आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन हर बहन अपने भाई के माथे पर टीका लगाती है और उनकी तरक्की और सुख समृद्धि की कामना करती है। इस दिन हर भाईयों के साथ-साथ महिला और लड़की खूब अच्छे से तैयार होकर सजती और संवरती है।

यदि आप इस भाई दूज के दिन अपनी बहन के साथ ट्यूनिंग करना चाहते हैं तो हम आपको बॉलीवुड के मशहूर भाई बहनों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ये सभी लुक्स ऐसे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप और आपकी बहन भाई दूज के दिन तैयार हो सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। चलिए बिना देर करते हुए आपको बॉलीवुड के मशहूर भाई बहनों के लुक्स दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
अर्जुन-अंशुला का पहला लुक

जरूरी नहीं है कि ट्यूनिंग का मतलब सेम रंग के कपड़े पहनना ही हो। आप चाहें तो अर्जुन और अंशुला की तरह ऐसे कॉन्ट्रास्ट में भी कपड़े पहन सकते हैं। यदि आपकी बहन लाल रंग का आउटफिट पहन रही है तो आप नीले रंग का कुर्ता और पायजामा पहनें। ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन

3 of 7
बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
अर्जुन-अंशुला का दूसरा लुक

यदि आपकी बहन ब्लैक रंग की साड़ी पहन रही है तो उसकी साड़ी के बॉर्डर से मैच करता हुआ आउटफिट आप भाई दूज के दिन पहनें। इससे आप दोनों का लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा। ये ट्यूनिंग देखने में अच्छी लगती है। 

4 of 7
बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
सारा-इब्राहिम का पहला लुक

नीला एक ऐसा रंग है, जो हर किसी के पास आसानी से मिल जाता है। ऐसे में यदि आपकी बहन सारा अली खान के जैसा सूट कैरी कर रही है तो आप नीले रंग के कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहनकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
सारा-इब्राहिम का दूसरा लुक

अगर एक जैसे रंग पहनने का मन है तो सारा और इब्राहिम के इस लुक से टिप्स लें। आप लाल रंग के कुर्ते के साथ सफेद पाजयामा पहनें, और अपनी बहन को भी लाल रंग का पटियाला सूट पहनने को कहें। ये लुक काफी अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
हुमा-साकिब का पहला लुक

अगर सिंपल लुक कैरी करने का प्लान है तो इस तरह के हल्के रंगों वाले आउटफिट का चयन करें। ये काफी एलीगेंट लुक देते हैं। दोनों ही लोग अगर मैचिंग के हल्के रंग वाला आउटफिट पहनेंगे तो दोनों का लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बहन के साथ ट्यूनिंग करके भाई दूज के दिन हों तैयार - फोटो : instagram
हुमा-साकिब का दूसरा लुक

जरूरी नहीं है कि भाई दूज के दिन आप कुर्ता ही पहनें। आप चाहें तो पैंट-सूट भी कैरी कर सकते हैं। अगर आपकी बहन हल्के रंग का सूट पहन रही है तो आप डार्क रंग का पैंट-सूट पहनें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें