फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2021: भाई दूज में परफेक्ट लुक के लिए लड़के-लड़कियां पहनें ये ट्रेडिशनल ड्रेस, यहां से लें आइडिया

Sat, 06 Nov 2021 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज 2021 फैशन - फोटो : instagram/saraalikhan95

पांच दिन के दिवाली उत्सव के आखिरी दिन भाई दूज का पर्व होता है। भाई दूज बहन और भाई का पर्व होता है। साल में भाई बहन के लिए मनाए जाने वाले दो पर्व होते हैं, पहला रक्षा बंधन और दूसरा भाई दूज। भाई दूज इसलिए भी ख़ास होता है क्योंकि ये दिवाली उत्सव के बीच पड़ता है। घर परिवार में चहल पहल पहले से होती है। इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। फिर उन्हें टीका करती हैं। दिवाली वाले दिन आप माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा के लिए अच्छे से तैयार होते हैं। फिर अगले दिन गोवर्धन पूजा में दिवाली मिलन समारोह के चलते सजे संवरे रहते हैं। ऐसे में भाई दूज के दिन को ख़ास बनाने के लिए भी स्पेशल तरीके से तैयार हों। लड़के- लड़कियां भाई दूज पर परफेक्ट दिखने के लिए यहां से टिप्स लें सकते हैं। अगली स्लाइड्स में भाई दूज फैशन के लिए दिए जा रहे हैं आसान आइडिया।

 

विज्ञापन

2 of 5
भाई दूज 2021 फैशन - फोटो : instagram/arjunkapoor

भाई दूज पर लड़के या लड़कियां, दोनों पर ही पारंपरिक कपड़े अधिक जचेंगें। तस्वीर में देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर ने नीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहन रखा है। वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर में लाल रंग का लहंगा पहना है। अंशुला का लहंगा प्लेन है, लेकिन उसपर उन्होने भारी काम की चुनरी कैरी कर रखी है।   

 

विज्ञापन

3 of 5
भाई दूज 2021 फैशन - फोटो : instagram/navyananda
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्थ्य नंदा की ट्रेडिशनल लुक में तस्वीर देख सकते हैं। भाई दूज में आप मैचिंग कपड़े कैरी कर सकते हैं। भाई और बहन एक ही रंग की आउटफिट पहनें। जैसे अगस्थ्य नंदा ने सफेद रंग का साधारण सा कुर्ता पहना हुआ है। जिसमें बारीक सफेद दागों से कढ़ाई की गई है। वहीं नव्या नवेली ने सफेद रंग का लहंगा पहना है। 

4 of 5
भाई दूज 2021 फैशन - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान पटौदी का ये लुक भी काफी शानदार है। दोनों भाई बहन ने शाही अंदाज में फोटोशूट कराया है। जिसमें सारा अली ने नीले रंग का अनारकली सूट पहना है। इसमें गोल्डन पट्टियों का प्रिंट है। वहीं इब्राहिम अली खान ने ग्रीन और गोल्डन रंग के कॉम्बिनेशन में कुर्ता पजामा पहना है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई दूज 2021 फैशन - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
  भाई दूज पर लड़कियां लहंगा, कुर्ता सेट, सूट या फिर शरारा पहन सकती हैं। लड़के भी साधारण कुर्ता सेट, हाफ जैकेट के साथ कुर्ता पजामा या शॉर्ट कुर्ता और ट्राउजर पेयर करके खुद को स्टाइल दे सकते हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें