फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरों की दुर्गंध से रहते हैं परेशान तो एक बार इन नुस्खों को आजमाकर देखें

Sun, 20 Oct 2019 05:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लड़का हो या लड़की पैरों में बदबू आना सबके लिए एक बड़ी समस्या है। पैरों को बंद रखने वाले जूते चाहे वो लड़का हो या लड़की दोनों ही फैशन या फिर करियर की डिमांड की वजह से पहनते हैं। लगातार सात से आठ घंटे तक जूते पहनने की वजह से पैरों में पसीना हो जाता है और नतीजा पैरों से बदबू आने लगती है। इस समस्या की वजह से कई बार हमें बेइज्जती भी झेलनी पड़ जाती है। तो अगर आपको पैरों की बदबू से छुटकारा चाहिए तो इन नुस्खों को आजमाकर देखें। 

 
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहली बात की अपने जूते को साफ रखें। कई बार देखा गया है पसीने की वजह से जूते में बैक्टीरिया घर बनाने लगते हैं। इसके लिए अपने जूते को हमेशा साफ रखें। जूते के सोल को धूप में सुखाएं। इससे काफी हद तक जूते की बदबू से छुटकारा मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
पैरों को साफ रखें
अगर लगातार पैरों में जूते पहनना आपकी मजबूरी है तो पैरों को साफ रखें। जब भी जूते पहनना हो तो पहले पैरों को साफ करें और फिर पहनें। यहीं क्रिया जूते उतारने के बाद भी करें। इससे काफी हद तक पैरों की बदबू से आराम मिलेगा।

 

4 of 7
अगर पैरों की बदबू से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो एक बाल्टी या टब में पानी लें और उसमें एक कप विनेगर डालें। फिर उसमें कुछ देर पैर डूबो कर बैठे। विनेगर एसिडिक होता है और पैरों के बैक्टीरिया को मारने का काम करता है।



 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
सेंधा नमक को पानी में डालकर उसमें पैर डुबो कर बैठने से भी पैरों की बदबू से राहत मिलती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जब भी पैरों में मोजे पहने तो पैरों और जूतों में बेकिंग पाउडर या फिर कार्नस्टार्च डाल लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
गीले पैरों में जूते पहनने की कोशिश न करें। जब भी जूते पहनने हो तो पहले गीले पैरों को ब्लो ड्राई कर लें। इस तरह भी आपको पैरों की बदबू से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें