फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Special: गर्मियों में नारियल तेल के इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल

Tue, 05 May 2020 04:50 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्मी की चिलचिलाती धूप में हमारी शरीर की ऊर्जा तो खत्म होती ही है साथ ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। मुहांसे, बालों को नुकसान, गंदे नाखून समेत कई परेशानियां अक्सर गर्मी के मौसम में हो जाती हैं। हालांकि इन समस्याओं के ठोस समाधान के रूप में नारियल का तेल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सदियों से भारतीय घरों में उपयोग में आ रहा नारियल का तेल अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है। इसके इस्तेमाल से बालों और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं नारियल तेल का कैसे उपयोग करें...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नारियल तेल से होने वाले सौंदर्य लाभ
एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर नारियल का तेल सौंदर्य को निखारने का काम करता है। आप नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा के प्रकार और समस्या के आधार पर मॉइस्चराइजर, स्क्रब और हेयर ऑयल के रूप में कर सकते हैं। नारियल तेल में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में नारियल तेल का कैसे इस्तेमाल करें?
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुंहासे से लड़ने के लिए फेस वाश के रूप में
नारियल तेल में पाए जाने वाला फैटी एसिड त्वचा को संक्रमित होने से बचाते हैं। मुहांसे की समस्या से छुटकारा के लिए आप नारियल तेल को फेस वॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में नारियल तेल पिघलाएं और 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब किसी भी आवश्यक तेल के 5 बड़े चम्मच जोड़ें, जो आपके चेहरे पर लगाने के लिए उपयुक्त हो। इस घरेलू फेस वॉश को जार में स्टोर करें और साबुन की जगह इसका इस्तेमाल करते रहें।

4 of 5
नारियल तेल - फोटो : फाइल फोटो
स्क्रब के तौर पर
स्क्रब त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर एक्सफोलिएट करने का काम करता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से आप घर पर ही होममेड स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आधा कप ग्राइंड कॉफी, आधा कप ब्राउन शुगर और एक चौथाई कप नारियल तेल को एक साथ मिलाएं और एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। चेहरे से पसीना, गंदगी और मेकअप हटाने के लिए आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए
नारियल तेल में पाए जाने वाले खनिज तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। इसके लिए आप 2-3 बड़े चम्मच नारियल का तेल अपनी बाहों और पैरों पर लगाएं। चिकनी त्वचा पाने के लिए धीरे-धीरे हाथों से मसाज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें