Summer Skin Care Tips: आमतौर पर मई को सबसे गर्म महीना माना जाता है। वर्तमान में तापमान सामान्य रूप से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। कई राज्यों में लू (heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है। तेज उमस वाली धूप और गर्मी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती क्योंकि इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर देखने को मिलता है। गर्मियों में लोग सनबर्न, स्किन टैनिंग, रेडनेस, रैशेज और घमौरियां आदि त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। हालांकि तेज गर्मी से त्वचा को बचाने और इस मौसम में भी दमकता निखार पाने के लिए कुछ सस्ते और घरेलू स्किन केयर टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर सनबर्न और टैनिंग से बच सकते हैं।