फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चेहरे की चमक बढ़ाएंगे चीनी से बने ये स्क्रब, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

Thu, 16 May 2024 09:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो स्किन केयर रूटीन में स्क्रब जरूर शामिल करें, इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ग्लो करेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
skin care
Skin Care: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी का असर सीधा लोगों के शरीर पर पड़ता है। व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की त्वचा भी काफी डल लगने लगती है। ऐसे में बदलते मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

अगर बदलते मौसम में ही त्वचा का ध्यान ना रखा जाए तो स्किन काफी ड्राई और डल होने लगती है। बहुत से लोग चेहरे को चमकाने के लिए तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इसका असर ज्यादा दिनों तक दिखाई नहीं देता। इन प्रोडक्ट्स में मौजूद तत्व कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं।

इसी के चलते आज हम आपको घर पर ही चीनी से कुछ खास तरह के स्क्रब बनाना बताएंगे, ताकि आपकी त्वचा भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही ग्लो कर सके। इन स्क्रब को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
skin care - फोटो : iStock
नींबू और चीनी 

नींबू त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है। इससे सबसे अच्छी तरह से टैनिंग की समस्या खत्म होती है। ऐसे में आप इसकी मदद से स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक कटोरे में चीनी लेकर नींबू का रस मिलाना है। इसमें थोड़ा सा शहद भी डालें। अब इस पैक से चेहरे पर मसाज करें और कुछ देर के बाद चेहरे को पानी से धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
skin care - फोटो : social media

ग्रीन टी और चीनी

ग्रीन टी में तमाम तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मददगार रहते हैं। अगर आप इसकी मदद से स्क्रब बनाएंगे तो चेहरे पर पिंपल्स की परेशानी भी खत्म होगी। इसे बनाने के लिए एक छोटे बाउल में ग्रीन टी लें, इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें और कुछ देर के बाद चेहरे को धो दें। 

4 of 5
skin care - फोटो : iStock

हल्दी और चीनी

त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने के लिए हल्दी काफी फायदेमंद साबित होती है। ऐसे में आप एक कटोरी में सबसे पहले बड़ा चम्मच हल्दी लेकर उसमे एक चम्मच शहद और चीनी मिलाएं। अब इसे मिलाकर चेहरे पर सही से स्क्रब करें। कुछ देर के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care - फोटो : iStock

टमाटर और चीनी

ये स्क्रब सबसे आसान तरीके से बन जाता है। इसे बनाने के लिए बस टमाटर को आधा काटकर उसके ऊपर चीनी रखें और इससे स्क्रब करें। हल्के हाथ से स्क्रब करने के बाद चेहरे को धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें