Skin Care: जैसे-जैसे सर्दियों की शुरुआत हो रही है, वायु प्रदुषण ने कई जगह पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। धीरे-धीरे हवा की क्वालिटी भी खराब होने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में एयर क्वालिटी और ज्यादा खराब हो जाएगी। खराब हवा की वजह से ना सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि साथ ही में त्वचा पर भी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं।
ज्यादातर लोगों को चेहरे पर एक्ने, रैशेज और इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग बदलते मौसम के साथ-साथ इन परेशानियों का भी बोझ उठाते हैं। ऐसे में हर किसी को हार्मफुल एयर और पॉल्यूटेंटस से चेहरे की त्वचा को बचाने के लिए कुछ खास बातों का ख्याल रखना आवश्यक है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि बढ़ते प्रदूषण में आपको अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रखना है, ताकि प्रदूषण और बदलते मौसम का असर आपकी त्वचा पर ना पड़े।