फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बालों को नुकसान पहुंचा रहा है प्रदूषण, इन तरीकों से करें खास देखभाल

Thu, 02 Nov 2023 12:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बढ़ते प्रदूषण में बालों का खास ध्यान रखना चाहते हैं तो इन खास तरीकों को अपना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Hair Care tips - फोटो : istock
Hair Care: मौसम बदलने के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। इस बढ़ते प्रदूषण में लोगों का सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है। कई शहरों में तो धुंध छाई हुई है। ऐसे में लोगों को अपना खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। जैसे-जैसे प्रदूषण बढ़ रहा है, वैसे-वैसे त्वचा संबंधी परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। लोगों के हाथ-पैर काफी ड्राई होने लगे हैं। इसके साथ ही इस बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों के बालों पर भी असर दिखाई दे रहा है।

लगातार बालों का झड़ना, बीच से बाल टूटना, स्कैल्प पर गंदगी जमना और कई अन्य तरह की परेशानियों से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको बढ़ते प्रदूषण के बीच बालों का खास ध्यान रखने के कुछ सिंपल टिप्स बताएंगे। इनको फॉलो करके आपको काफी फायदा मिलेगा। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Hair Care tips - फोटो : istock
हर दो दिन में धोएं बाल

अगर आप चाहते हैं कि प्रदूषण से आपके बाल प्रभावित ना हों तो हर दो दिन में इन्हें अच्छे से साफ करें। खासतौर पर जो लोग घर से हर रोज बाहर निकलते हैं, उनके लिए तो हर दो दिनों में बालों को धोना काफी अहम हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hair Care tips - फोटो : Istock
बालों को करें कवर

जितना हो सके घर से बाहर निकलने से बचें, लेकिन अगर घर के बाहर जाना आपकी जरूरत है तो हमेशा बालों को कवर करके रखेँ। इससे बालों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

4 of 6
Hair Care tips - फोटो : istock
करें हेयर सीरम का इस्तेमाल

बालों को मुलायम बनाने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। ये ना सिर्फ आपके बालों को मजबूत बनाता है बल्कि साथ में इससे बाल काफी सिल्की हो जाते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या में भी कमी आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hair Care tips
हेयर मास्क है फायदेमंद

अगर आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले रेडीमेड हेयर मास्क खरीद सकते हैं। अगर रेडीमेड हेयर मास्क आपको समझ नहीं आते तो घर पर ही इसे बनाएं और फिर इसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hair Care tips
गंदे हाथ बालों में ना लगाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत बने रहें तो गंदे हाथों को बालों में ना लगाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो हाथों की गंदगी बालों में चली जाएगी। जो बालों को डैमेज कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें