फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: फेस पैक लगाते समय की गई इन गलतियों की वजह से छिन सकता है चेहरे का निखार

Mon, 05 Aug 2024 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घर पर फेस पैक लगाकर दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
Skin Care Tips: ज्यादातर महिलाएं और पुरुष अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। ये चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा भी अंदर तक साफ हो जाती है। जिन लोगों के पास समय है वो तो पार्लर जाकर फेस पैक लगवाते हैं, लेकिन बहुत से लोग घरेलू फेस पैक पर ही ज्यादा भरोसा करते हैं।

घर पर फेस पैक का इस्तेमाल करते वक्त कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से त्वचा खिलने की बजाय मुरझा जाती है। ऐसे में अगर आप घर पर फेस पैक लगाकर दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यहां हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो ज्यादातर लोग स्किन केयर के दौरान दोहरा देते हैं, जिसका खामियाजा उनकी त्वचा को भुगतना पड़ता है।  
विज्ञापन

2 of 7
फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
चेहरा साफ न करना

अगर आप फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ नहीं करेंगे तो इससे आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ नहीं करना एक बड़ी गलती है। गंदगी और तेल की परत फेस पैक के पोषक तत्वों को त्वचा में प्रवेश करने से रोक सकती है। ऐसे में फेस पैक आपकी त्वचा को ग्लो नहीं दे पाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
गलत फेस पैक का चयन

कई बार हम सिर्फ ब्रांड का नाम देखकर ही फेस पैक खरीद लेते हैं, भले ही वो हमारी स्किन टाइप का हो या न हो। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा अपनी त्वचा के प्रकार और समस्याओं के अनुसार ही फेस पैक चुनना चाहिए। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो ऑयल बेस्ड फेस पैक लगाने से बचें और अगर त्वचा ड्राई है तो ड्राई फेस पैक से बचें।
 

4 of 7
फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
समय का ध्यान न रखना

बहुत बार ऐसा होता है फेस पैक लगाने के बाद हम दूसरे काम करने लगते हैं, जिस वजह से पैक चेहरे पर लंबे समय तक लगा रहता है। ऐसा करने से आपकी त्वचा खिंची-खिंची दिख सकती है। ऐसे में हमेशा पैक के निर्देशों के अनुसार समय का पालन करें।
विज्ञापन

5 of 7
फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
हर रोज इस्तेमाल करना

बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के फेस पैक का बार-बार उपयोग करने से त्वचा में जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आप हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो या तीन बार ही किसी पैक का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर न लगाना

फेस पैक के इस्तेमाल के बाद त्वचा अंदर के काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में फेस पैक लगाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइजर की आवश्यकता होती है। ऐसा न करने पर आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फेस पैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
बिना पैच टेस्ट के इस्तेमाल

ये गलती तो कभी भी न दोहराएं। चेहरे पर कुछ भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। ताकि आपको ये पता लग जाए कि कहीं आपको किसी चीज से एलर्जी तो नहीं है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें