फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glowing Skin: सगाई और शादी के बीच है टाइम तो इस तरह करें त्वचा की देखभाल, प्री वेडिंग पैकेज की भी नहीं होगी जरूरत

Wed, 11 May 2022 12:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आलिया भट्ट - फोटो : social media
शादी के दिन हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। लेकिन केवल मेकअप से खूबसूरत दिखना मुमकिन नही है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप त्वचा की ठीक से देखभाल करें। जब त्वचा हेल्दी होगी को वो बिना हैवी मेकअप के ही चमकती हुई दिखेगी। अगर आपकी भी सगाई हो चुकी है और जल्दी ही शादी होने वाली है। तो इस बचे हुए समय में त्वचा की बेहतर तरीके से देखभाल करें। घर में चेहरे का ख्याल रख आप पार्लर में प्री वेडिंग पैकेज का खर्च भी बचा सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे रखें त्वचा का ख्याल। जिससे शादी वाले दिन दिखे चेहरे पर नूर। 
विज्ञापन

2 of 8
bridal - फोटो : instagram
डेड स्किन जरूर हटाएं
सगाई के बाद त्वचा की देखभाल कर आप पहले से भी ज्यादा खूबसूरत त्वचा पा सकती है। स्किन की रोजाना देखभाल ना की जाए तो डेड स्किन की परत जम जाती है। तो ना केवल हार्ड होती है बल्कि ये रंगत को भी डल कर देती है। डेड स्किन के नीचे त्वचा सॉफ्ट और हल्की रंगत की होती है। इसलिए सप्ताह में दो से तीन बार नेचुरली त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इसके साथ ही मॉइश्चराइजर अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से ही लगाए। 
विज्ञापन

3 of 8
bridal - फोटो : instagram
अंदर से हेल्दी बनाएं त्वचा
त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है कि आप सही खानपान का ध्यान रखें। डाइट को फॉलो करने से ना केवल आप स्लिम बनी रहेंगी। वहीं चेहरे पर भी चमक आ जाएगी। इसलिए शादी के पहले डाइट में ढेर सारे फल और सब्जियों को शामिल करें। साथ ही ताजे फलों के जूस भी डाइट में शामिल रखें। 

4 of 8
पानी - फोटो : iStock
पानी है जरूरी
सेहतमंद रहना है तो पानी खूब पिएं। ये बात त्वचा पर भी लागू होती है। त्वचा को सेहतमंद रखना है तो ढेर सारा पानी पिएं। इससे त्वचा अंदर से हाइड्रेट होकर चमकेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
exercise - फोटो : iStock
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज करने से ना केवल आप फिट रहेंगी बल्कि पसीने के साथ ही शरीर के टॉक्सिक पदार्थ भी बाहर आ जाएंगे। जिससे स्किन ग्लो करती है। अगर आप रोजाना व्यायाम नहीं कर पा रहीं तो ज्यादातर टाइम पैदल वॉक करने का प्रयास करें। इससे भी आप नेचुरली ग्लो करेंगी। 
विज्ञापन

6 of 8
sleep - फोटो : iStock
नींद है जरूरी 
शारीरिक गतिविधियों को करने से आप थकेंगी और फिर गहरी नींद में सो जाएंगी। नींद पूरी होने से आंखों के आसपास की त्वचा पर रिंकल्स और डार्क सर्कल नहीं पड़ेगे। जिससे आप हर वक्त फ्रेश और ग्लोइंग लगेंगी। 
विज्ञापन

7 of 8
धूप से बचाव - फोटो : getty images
धूप में जाने से बचें
सगाई के बाद शादी के लिए हर लड़की को ढेर सारी शॉपिंग करनी होती है। लेकिन शॉपिंग के चक्कर में त्वचा को मत झुलसा लें। धूप से बचकर रहें। धूप में निकलने से पहले एसपीएफ का सनस्क्रीन लगाएं। लेकिन इसके बावजूद भी धूल और मिट्टी से बचाव के लिए चेहरे को अच्छी तरह से कवर लें। या फिर शाम के समय ही शॉपिंग करें। 
विज्ञापन

8 of 8
Hair - फोटो : istock
बालों का भी रखें ख्याल
त्वचा के साथ ही बालों का भी ख्याल रखें। बालों को सिल्की और मुलायम बनाने के लिए हेयर स्पा लें। साथ ही बालों को नेचुरल तरीके से केयर कर हेल्दी बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें