फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glowing Skin: चेहरे को चमकाना चाहती हैं तो घर में करें कॉफी से फेशियल, दिखने लगेगा फर्क

Mon, 09 May 2022 04:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
: चमचमाती रंगत के लिए ऐसे करें कॉफी का इस्तेमाल - फोटो : amar ujala
इन दिनों शादी. सगाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में लगभग हर कोई तैयारियों में व्यस्त है। मैचिंग आउटफिट से लेकर ज्वैलरी की तलाश तो होगी ही। लेकिन इन सबके साथ सबसे ज्यादा जरूरी है चमकता चेहरा। जिससे आप पूरी महफिल में सबसे खूबसूरत दिखें। चेहरे पर दिखने वाले नूर से अलग ही कॉन्फिडेंस आता है। लेकिन अगर समय की कमी के चलते आप पार्लर के चक्कर नहीं लगाना चाहतीं। तो घर में ही आसानी से पार्लर जैसा ग्लो पाया जा सकता है। बस इसके लिेए जरूरत होगी कॉफी की। कॉफी की मदद से फेशियल कर घर में ही नेचुरल ग्लो चेहरे पर मिल जाएगा। तो चलिए जानें कैसे करें घर में ही कॉफी से फेशियल।
विज्ञापन

2 of 5
cleanser
फटाफट ग्लो पाने के लिए कॉफी से फेशियल किया जा सकता है। फेशियल के पहले स्टेप में चेहरे को क्लींजर से साफ किया जाता है। ऐसे में आप कच्चे दूध में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण में कॉटन के बॉल को डुबोकर चेहरे पर लगाएं। दो से तीन मिनट तक हल्के हाथों से कॉटन की बॉल की मदद से रब करें। इसके बाद पानी से धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
coffee face mask
स्क्रब करें
फेशियल के दूसरे स्टेप में चेहरे पर स्क्रब करें। इसके लिए कॉफी पाउडर और चावल के बारीक आटे को लेकर मिला लें। इसमे गुलाबजल की मदद से चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। पूरे चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करने ने के बाद पानी से चेहरे को धो लें। आप चाहें तो कॉफी के साथ हल्की सी दरदरी चीनी मिलाकर हाथों और पैरों पर भी स्क्रब कर सकती हैं। इससे फटाफट ग्लो नजर आने लगेगा। 

4 of 5
Face Pack
फेस मास्क
फेशियल के तीसरे स्टेप में चेहरे पर कॉफी का फेस मास्क लगाएं। इसके लिए आधा चम्मच कॉफी पाउडर लेकर उसमे आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। फिर इसमे गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। चेहरे से लेकर गर्दन के हिस्से पर इस फेस पैक को लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। या फिर तब तक जब तक सूख ना जाए। फिर ताजे पानी से पूरे चेहरे को धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों के काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय - फोटो : Istock
अगर आंखों के आसपास डार्क सर्कल है तो कॉफी की मदद से आईमास्क बना लें। इसके लिए कॉफी पाउडर को शहद में मिलाएं। फिर अच्छी तरह से मिलाकर आंखों के आसपास की त्वचा पर लगा लें। पांच से दस मिनट बाद चेहरे को धो लें। 

अमर उजाला में लिखा ये लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। लेख में लिखे प्रयोग को करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें