फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: त्योहारों में चाहिए निखरती त्वचा तो ऐसे रखें ध्यान, हर कोई पूछेगा दमकती स्किन का राज

Tue, 24 Oct 2023 11:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप त्योहारों के सीजन में दमकती त्वचा चाहते हैं तो अभी से कुछ खास तरह से अपनी स्किन का ध्यान रखें। इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
Skin Care - फोटो : instagram
Skin Care: त्योहारों का सीजन आ गया है। ऐसे में बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है। जब भी कोई त्योहार आता है तो लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। घरों को सजाने से लेकर लोग खुद अपने लिए भी एक से बढ़कर एक कपड़े खरीदते हैं। त्योहारों की भागदौड़ में लोग अपनी स्किन का ध्यान रखना ये भूल जाते हैं। जबकि ऐसे में त्वचा का ध्यान खासतौर पर रखना चाहिए क्योंकि इसी मौसम में हर कोई अच्छे से तैयार होता है।

अगर बात करें महिलाओं की तो हर उम्र की महिला त्योहारों के लिए खास तैयारी करती है। इसके लिए वो पहले से ही पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं लेकिन बहुत सी महिलाएं पार्लर नहीं जा पाती हैं। अगर आप त्योहारों के सीजन में दमकती त्वचा चाहते हैं तो अभी से कुछ खास तरह से अपनी स्किन का ध्यान रखें। इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
बादाम - फोटो : pixabay
बादाम का फेसपैक

अगर आप त्योहारों में दमकती त्वचा पाना चाहती हैं बादाम और चिरौंजी का इस्तेमाल करें। इसके लिए इन दोनों चीजों को मिक्सी में बिल्कुल बारीक पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट में शहद, कच्चा दूध, ताजे एलोवेरा का जूस, गुलाबजल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर इससे मसाज करें। कुछ समय बाद चेहरे को धो दें। इससे आपका चेहरा दमकने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
ice cube - फोटो : getty
आइस फेशियल

आइस फेशियल करने के लिए आपको एक बड़े से कटोरे में पानी लेकर उसमें ढेर सारी आइस क्यूब डालनी है। अब दस-दस सैकेंड के लिए इसमें चेहरा डुबो कर रखें। इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ग्लिसरीन, नींबू और गुलाबजल का पैक

अगर आप त्योहारों के सीजन में दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो ग्लिसरीन, नींबू और गुलाबजल का मिक्स जरूर इस्तेमाल करें। ये सर्दियों में काफी फायदा पहुंचाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
masoor dal
मसूर दाल से बना पैक

इस पैक को बनाने के लिए मसूर की दाल को दूध में भिगो कर रख दें। इसे सुबह बारीक पीस कर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। ये चेहरे के प्राकृतिक निखार को बरकरार रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे करें टैनिंग को कम

अगर बदलते मौसम में आप टैनिंग को कम करना चाहते हैं तो टमाटर और चीनी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस टमाटर पर चीनी रखनी हैं और इससे त्वचा का स्क्रब करना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें