फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiwi Hair Pack: चाहिए लंबे और मुलायम बाल, तो ट्राई करें कीवी हेयर पैक, गजब के हैं फायदे

Mon, 23 Aug 2021 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कीवी हेयर पैक के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया।
लड़कियां अपने लंबे बालों की देखभाल के लिए नाजाने कितना कुछ नहीं करती है, बावजूद इसके उनके लंबे बाल धीरे-धीरे करके झड़ने और टूटने लगते हैं। इनसे बचने के लिए वे कई तरह के महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी उनके बाल न तो मुलायम होते हैं और न ही टूटने से रूकते है। ऐसे में अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रही हैं, तो हम आपको कीवी हेयर पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके टूटते झड़ते बालों को रोकने में आपकी मदद कर सकता है, बालों को लंबा करने में आपकी मदद कर सकता है और आपके बालों को खोया पोषण लौटा सकता है, जिससे आपके बाल फिर से मुलायम तक हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर ही कीवी का इस्तेमाल करके हेयर पैक बना सकते हैं और फिर आपको इसका कैसे इस्तेमाल करना है और इसके फायदे क्या-क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कीवी हेयर पैक के फायदे - फोटो : istock
कैसे करें इस्तेमाल:-

-इसके लिए आपको सबसे पहले दो पके हुए कीवी लेने हैं, जिन्हें छीलकर ब्लेंडर में डाल लें और कुछ पानी की बूंदें डाल लें।
विज्ञापन

3 of 5
कीवी हेयर पैक के फायदे - फोटो : instagram
-इस पीसकर एक पेस्टर तैयार कर लें और इसे आपको अपने बालों और स्कैल्प पर लगाना है और लगभग आधे घंटे बाद इसे पानी से धो लेना है।

4 of 5
कीवी हेयर पैक के फायदे - फोटो : Pixabay
ये हैं फायदे:-

1. ये आपके बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। आप कीवी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपके बालों को लंबा और घना बना रहने में मदद करता है। कीवी में विटामिन- ई और सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो इसमें आपकी मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीवी हेयर पैक के फायदे - फोटो : Pixabay
2. कीवी आपके बालों को टूटने से रोकता है। इसके लिए आपको कीवी और नारियल तेल की मदद से एक हेयर पैक बनाना है और फिर इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करना है। ऐसा करने से आपको फायदा मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें