फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa chauth 2021: आज से ही फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स, करवा चौथ तक निखर जाएगी त्वचा

Wed, 20 Oct 2021 02:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2021 ब्यूटी टिप्स - फोटो : instagram/bhumipednekar
करवा चौथ आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी तैयारियों में जुट गयी हैं। बाजार सज गए हैं, कपड़ों से लेकर ब्यूटी पार्लर और मेहंदी से लेकर ज्वेलरी शॉप तक करवा चौथ के लिए महिलाएं चक्कर लगा रही हैं। इन सब तैयारियों के लिए आप पैसे और समय दोनों खर्च कर रही हैं लेकिन सबसे जरूरी है आपकी ब्यूटी, इसके लिए क्या आपने तैयारी शुरू कर दी है? हर महिला करवा चौथ में सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। इसके लिए कुछ महिलाएं पार्लर जाती हैं। फेशियल- ब्लीच, क्लीन अप और मेकअप कराती हैं। लेकिन इतने पैसे आप सिर्फ एक दिन सुंदर दिखने के लिए खर्च करती हैं। हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप के चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा। त्वचा चमकदार और चिकनी लगेगी और इसके लिए आपको पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। किचन के कुछ सामान का इस्तेमाल कर आप ला सकते हैं अपने चेहरे पर नेचुरल निखार। आइए जानते हैं आसान स्किन केयर टिप्स, जिनसे करवाचौथ में बिना मेकअप भी चमकेगी आपकी त्वचा। 
विज्ञापन

2 of 5
टमाटर का पैक - फोटो : iStock
रोज लगाएं टमाटर का रस

धूप में अधिक देर रहने से त्वचा में टैनिंग की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से आपकी रंगत बिगड़ने लगती है और खूबसूरती कम होने लगती है। टैनिंग को कम करने के घरेलू उपाय हैं। आज से करवा चौथ तक रोजाना इस उपाय को आजमाकर आप टैनिंग तो दूर कर रही सकते हैं, स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बना सकते हैं।

इसके लिए एक कच्चा टमाटर लेकर उसके छिलके निकाल लें। फिर दो चम्मच दही के साथ टमाटर को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और स्किन पर 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। बाद में पानी से धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी बेसन पैक - फोटो : istock
हल्दी- बेसन पैक

स्किन के लिए हल्दी और बेसन दोनों ही बेस्ट होते हैं। लगातार हल्दी और बेसन का इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या दूर होती है और स्किन गोरी होने लगती है।

इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा बेसन मिला लें। इसके साथ ही दूध और पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को स्किन और बॉडी पर लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

4 of 5
खीरे का रस - फोटो : Pixabay
आलू का रस और खीरे का रस

जिन महिलाओं की आंखों के नीचे काले धब्बे या डार्क सर्किल होते हैं उनके लिए ये घरेलू नुस्खा कारगर है। वैसे स्किन केयर में खीरे का रस और आलू का रस खीरा और आलू का रस का इस्तेमाल कोई भी अगर नियमित तौर पर करता है तो आपको जल्द फायदा नजर आएगा। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए खीरे का रस रोजाना आंखों के नीचे अप्लाई करें। 15 मिनट बाद फेस पानी से धो लें। वहीं आलू के रस ब्लीच का काम करता है। जिनका स्किन टोन डार्क होता है,वह आलू का रस रोजाना लगाएं। दोनों को मिक्स करके भी आप लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि मेकअप टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri
स्किन केयर में इन बातों का रखें ध्यान 

नियमित करें मसाज- चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने के लिए फेस मसाज करते रहना चाहिए। 

हेल्दी डाइट को करें शामिल- खाने में हेल्दी डाइट को शामिल करें। इसमें सलाद, रायता, सब्जी, दाल, रोटी, चावल, फल सब का सेवन रोजाना करे।

पर्याप्त नींद लें- आपकी नींद पूरी नहीं होती तो उसका असर आपके चेहरे और स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है। आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। त्वचा भी अच्छी नहीं दिखती। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें