सर्दियों के मौसम में शरीर की त्वचा की तरह ही सिर की त्वचा भी रूखी हो जाती है। जिससे बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। वहीं कुछ लोगों के साथ ये समस्या हर मौसम में होती है। सिर में होने वाले डैंड्रफ से कई बार खुजली होने लगती है। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। रूसी की समस्या से निजात पाने में अंडा मदद कर सकता है। बस जरूरत है इस्तेमाल का सही तरीका जानने की। तो चलिए जानें रूसी को भगाने के लिए किस तरह के करें अंडे का इस्तेमाल।