फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Kajal Benefits: आंखों को काफी फायदा पहुंचाता है घर पर बना काजल, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Tue, 25 Jun 2024 10:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी केमिकल वाला काजल रोजाना आंखों में लगाने में डर लगता है तो आप घर पर ही आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
घर पर काजल बनाने का तरीका - फोटो : iStock
Homemade Kajal Benefits: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सदियों से महिलाएं काजल का इस्तेमाल करती हैं। बिना काजल लगाए महिलाओं का श्रृंगार पूरा नहीं होता है। ऐसे में लड़कियां चाहें कुछ मेकअप करें या न करें लेकिन वो कभी काजल लगाना नहीं भूलती। जो महिलाएं रोजाना काजल लगाती हैं, उनकी आंखें बिना काजल के काफी सूनी-सूनी लगती है। न सिर्फ महिलाएं बल्कि छोटे बच्चों को भी काजल लगाया जाता है।
 
ऐसा कहा जाता है कि अगर छोटे बच्चों की आंखों में रोजाना काजल लगाया जाए तो उनकी आंखें बड़ी हो जाती हैं। बाजार में मिलने वाले काजल में कई तरह के केमिकल होते हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग रेडीमेड काजल को लगाने से डरते हैं। इसी वजह से आज के लेख में हम आपको घर पर ही काजल बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी घर पर ही काजल बनाकर इसका बिना डरे इस्तेमाल कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
घर पर काजल बनाने का तरीका - फोटो : iStock
घर पर काजल बनाने का तरीका 

अगर आप घर पर ही काजल बनाना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले एक दिया लें और उसमें घी डालें। अब इस दिए में एक बत्ती रखकर उसे जला दें। अब खाने वाले कांटे में एक बादाम ऐसे फंसाएं कि जब दिया जले तो इसकी लौ चम्मच पर पड़े। ऐसे करके एक-एक करके कई बादाम जलाकर जम्मच पर इसकी लौ जमा कर लें।

जब ये ज्यादा हो जाए तो इसे एक डिब्बे में स्टोर करके रख लें। इस बारीक पाउडर में थोड़ा नारियल तेल भी डाल दें। इसके बाद  सभी सामग्री को मिलाकर फ्रीजर में रख दें। आपका होममेड काजल तैयार है। इस काजल में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है, जिस वजह से आप इसे बच्चों को भी लगा सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
घर पर काजल बनाने का तरीका - फोटो : iStock
इसके फायदे

अगर आप घर पर ही काजल बनाकर इसका इस्तेमाल करेंगे तो ये आंखों को काफी आराम देगा। इसके साथ ही ये घरेलू काजल पलकों को घना बनाने का काम करता है। 
 

4 of 6
घर पर काजल बनाने का तरीका - फोटो : iStock
घर पर बने काजल में किसी तरह का केमिकल नहीं होता। बल्कि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों को तमाम तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
घर पर काजल बनाने का तरीका - फोटो : इंस्टाग्राम
आंखों के कोनों में जमी गंदगी को घर पर बना काजल साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा ये आंखों की कई बीमारियों को भी रोकने में मदद करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर पर काजल बनाने का तरीका - फोटो : istock
अगर आप घर पर बिना केमिकल के बने काजल का रोजाना इस्तेमाल करेंगे तो ये आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाएगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें