Dark Underarms Home Remedy: आज कल चाहे ब्लाउज हो या फिर ड्रेस, महिलाएं हर आउटफिट स्लीवलेस ही पहनना पसंद करती हैं। स्लीवलेस आउटफिट में उनका अंदाज काफी अलग दिखता है। पर, बहुत सी महिलाएं स्लीवलेस आउटफिट पहनने में कतराती हैं। इसकी वजह है अंडरआर्म्स कालापन।
अंडरआर्म्स का कालापन एक आम समस्या है, जिसे कुछ नुस्खे अपनाकर दूर किया जा सकता है। अगर आप भी काले अंडरआर्म्स की वजह से स्लीवलेस नहीं पहन पाती हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आपको जरूर इस परेशानी से राहत मिलेगी। इन नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी का सामना नहीं करना पड़े।