फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां, वरना और तेजी से झड़ेंगे बाल

Thu, 29 Aug 2024 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश के मौसम में आपके भी बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो इन गलतियों को दोहराने से बचें। 
विज्ञापन
1 of 7
बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां - फोटो : Amar Ujala
Hair Care Tips: वैसे तो बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई ऐसी परेशानी लेकर आता है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दरअसल, बारिश की वजह से ही त्वचा पर मुंहासे, एक्ने, रैशेज और खुजली जैसी परेशानियां होने लगती हैं। त्वचा की इन समस्याओं से बढ़कर एक और परेशानी है, जिसका सामना तो हर दूसरा व्यक्ति कर रहा है। इस मौसम में हर कोई बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहा है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो बारिश का लुत्फ उठाने की जगह झड़ते बालों की टेंशन लेके बैठे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है।

यदि बारिश के मौसम में आपके भी बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जाने-अनजाने में हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से हेयर फॉल तेजी से होता है। ऐसे में इस मौसम में इन गलतियों को दोहराने से बचें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां - फोटो : iStock
भीगे बालों को बांधना

बारिश के मौसम में कभी भी बरसात हो जाती है, जिस वजह से आए दिन बारिश के पानी में भीग जाते हैं। ऐसे में अगर आप गीले बालों को बांध लेंगी तो इससे उनमें खिंचाव आता है, जिससे बाल टूट सकते हैं। कोशिश करें कि बाल सूखने के बाद ही उन्हें बांधें। इन्हें सुखाने के लिए किसी हीटिंग टूल का इस्तेमाल नहीं करें। 
विज्ञापन

3 of 7
बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां - फोटो : iStock
बारिश के पानी से बाल धोना

अक्सर लोगों को लगता है बारिश का पानी साफ और प्रदूषण रहित होता है, जबकि ऐसा नहीं है। बारिश का पानी साफ नहीं होता और उसमें काफी प्रदूषक तत्व होते हैं, जिनसे बालों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आपके बाल बारिश में भीग जाएं, तो उन्हें साफ पानी से धो लें ताकि बालों में जमे प्रदूषण को हटाया जा सके।

4 of 7
बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां - फोटो : iStock
 तुरंत न सुखाना

 बारिश के मौसम में बालों में नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है और बाल कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में बारिश में भिगने के बाद बालों को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है, ताकि नमी खत्म की जा सके।
विज्ञापन

5 of 7
बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां - फोटो : iStock
गीले बालों में कंघी

चाहे बारिश हो या न हो, कभी भी गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। बाल जब प्राकृतिक रूप से सूख जाएं तभी बालों में कंघी करनी चाहिए। गीले बालों में कंघी करने से बाल काफी झड़ते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां - फोटो : iStock
हैवी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

बारिश के मौसम में हेयर केयर प्रोडक्ट्स जैसे शैम्पू और कंडीशनर का सही चयन करना जरूरी है। हैवी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए हल्के और नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश में भूल से भी न दोहराएं ये गलतियां - फोटो : iStock
गर्म पानी से बाल धोना

 बारिश के मौसम में बालों को गर्म पानी से धोने से बाल ड्राई और कमजोर हो सकते हैं। बाल धोने के लिए हमेशा नॉर्मल तापमान वाले पानी का ही इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें