फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली के रंगों से त्वचा को है बचाना तो स्किन पर लगाएं ये DIY तेल, घर पर आसानी से करें तैयार

Tue, 19 Mar 2024 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप होली के रंगों से अपनी त्वचा को बचाना चाहते हैं, तो अभी से घर में दो प्रकार के तेल तयार करके उसे अपनी स्किन पर लगाएं। 
विज्ञापन
1 of 5
होली 2024 - फोटो : ANI
होली का त्योहार हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस दिन हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता दिखाई देता है। लोग गुलाल के साथ-साथ पक्के रंगों से भी होली खेलते हैं और इसे चेहरे पर लगाते हैं। इन रंगों में तमाम तरह का केमिकल मिला होता है, जो कई बार त्वचा को डैमेज कर देता है। हालांकि आपको बाजार में कई प्रकार के हर्बल रंग भी मिल जाते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है, बहुत से लोगों को तो ये हर्बल रंग भी सूट नहीं करते।

ऐसे में उनकी त्वचा पर पिंपल, एक्ने, जलन जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। इसके साथ ही रंगों की वजह से त्वचा भी काफी रूखी हो जाती है। अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो अभी से अपनी त्वचा को होली के रंगों के लिए तैयार करें। इस लेख में हम आपको दो ऐसे DIY तेल के बारे में बताएंगे, जिनको घर पर तैयार करके आप अपनी त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
DIY लैवेंडर ऑयल - फोटो : Pixabay

DIY लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा पj जमे बैक्टीरिया को खत्म करने की ताकत रखते हैं। ऐसे में आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल तो तैयार करने के लिए आपको बस एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल, 10-12 बूंदे लैवंडर का तेल, ऐलोवेरा जेल, संतरे का रस, खीरे का रस और शहद की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे करें तैयार

ऐसे करें तैयार

इसको बनाने के लिए एक कटोरे में सभी चीजों को एक साथ डालकर मिला लें। जब सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसे एक बोतल में भर कर रख लें। आप इसका इस्तेमाल हर रोज कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के बाद रंगों का प्रभाव आपकी त्वचा पर नहीं दिखेगा। 

4 of 5
DIY टी ट्री ऑयल

DIY टी ट्री ऑयल

इसमें कुछ चीजों को मिलाकर आप आसानी से इसे अपनी त्वचा के लिए तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस दो बड़े चम्मच जोजोबा तेल, 6-7 बूंदे टी ट्री ऑयल, 2-3 बूंदे चंदन का तेल और एक बड़े चम्मच गुलाब के तेल की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें तैयार - फोटो : pexel

ऐसे करें तैयार

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को एक छोटी बोतल में डाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से हिलाकर मिक्स कर लें। जब ये सही तरह के मिक्स हो जाए तो हर रोज सोने से पहले इसका इस्तेमाल त्वचा पर करें। इसके इस्तेमाल के बाद रंगों का असर आपकी त्वचा पर नहीं दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें