फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: बदलते मौसम में शरीर पर हो रही है खुजली तो नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

Tue, 19 Mar 2024 08:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बदलते मौसम में आप भी शरीर की खुजली से परेशान हैं, तो नहाने के पानी में कुछ चीजें मिलाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
स्किन केयर टिप्स - फोटो : iStock
जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, वैसे-वैसे शरीर पर कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगे हैं। इस मौसम में बहुत से लोगों की त्वचा पर खुजली की समस्या होने लगती है। वैसे तो इस परेशानी के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट मिल जाते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को बाजार में मिलने वाले इन प्रोडक्ट पर भरोसा नहीं होता। ऐसे में वो घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर भरोसा है तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको शरीर की खुजली दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इस परेशानी से राहत पा सके। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
स्किन केयर टिप्स - फोटो : iStock
नीम के पत्ते

भारत के हर गली-मोहल्ले में आपको नीम का बड़ा सा पेड़ दिख ही जाएगा। इसकी पत्तियां कई मामलों में काफी मददगार रहती हैं। खासकर अगर बदलते मौसम में आपको खुजली परेशान कर रही है, तो आप नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
स्किन केयर टिप्स - फोटो : freepick.com
ऐसे करें इस्तेमाल

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल नहाने के पानी में करने के लिए आपको नीम के पत्तों को पीसकर इसका अर्क निकालना है। अब इस अर्क को आप नहाने के पानी में डाल सकते हैं। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

4 of 6
स्किन केयर टिप्स - फोटो : istock
सिरका

अगर आपके घर पर सेब का सिरका है, तो भी आप शरीर की खुलजी से राहत पा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व कुछ ही दिनों में आपको शरीर की खुजली से राहत दिला सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
स्किन केयर टिप्स - फोटो : Pixabay
ऐसे करें इस्तेमाल

सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस नहाने का पानी लेना है और उसमें 2 ढक्कन सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर डालना है। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर इस पानी से नहाएं। ये आपको जरूर फायदा पहुंचाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्किन केयर टिप्स - फोटो : istock
एंटी-बैक्टीरियल साबुन

अगर आपके पास इस तरह का काम करने का समय नहीं है, और आप इसका आसान विकल्प तलाश रहे हैं, तो बाजार में आपको तमाम तरह की एंटी-बैक्टीरियल साबुन मिल जाएंगी। जिनसे नहाकर भी आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि कोशिश करें, कि पानी में सिरका या फिर नीम के पत्ते डालकर इसी का इस्तेमाल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें