गर्मी और धूप में निकलने से चेहरे बल्कि हाथों पैरों की त्वचा पर भी असर दिखने लगता है। टैनिंग की वजह से हाथ पैर की रंगत फीकी पड़ जाती है। यहां तक कि जितने एरिया पर धूप पड़ती वो जगह काली हो जाती है। ऐसे में दो रंग की बाजुएं देखने में खऱाब लगती हैं। क्योंकि कई बार चेहरे को तो हम अच्छी तरह से बचा ले जाते हैं लेकिन हाथों पर धूप का गहरा असर पड़ता है। हाथों पैरों की टैनिंग को खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो उपाय।