फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों में ढेर सारा तेल लगाने के 5 नुकसान, हर किसी के लिए जानना है जरूरी

Mon, 11 Nov 2024 08:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बालों में रोजाना तेल लगाना आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिनके बारे में आपको भी जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
बालों में ढेर सारा तेल लगाने के 5 नुकसान - फोटो : iStock
Hair Care Tips: आपने अक्सर दादी-नानी को कहते सुना होगा कि बालों में जितना ज्यादा तेल लगाएंगे, उतना ही ज्यादा आपके बाल मजबूत बनेंगे। कई मायनों में ये सच भी है। पर, आज के समय में लोग बालों में तेल लगाने से बचते हैं। उनका मानना है कि बालों में ज्यादा तेल लगाने से कई नुकसान झेलने पड़ सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो आजकल बिना केमकल वाला हेयर ऑयल आपको मिलेगा नहीं, दूसरी वजह है लगातार बढ़ता प्रदूषण।

लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच अगर आप रोजाना अपने बालों में ढेर सारा तेल लगाएंगे तो ये आपके बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिनके बारे में आपको भी जरूर पता होना चाहिए। यहां आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लेख में हम आपको ज्यादा तेल लगाने से होने वाले 5 बड़े नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बालों में ढेर सारा तेल लगाने के 5 नुकसान - फोटो : iStock
स्कैल्प पर जमेगा तेल

अक्सर लोग बालों में हर रोज तेल लगाते हैं। ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प की त्वचा अत्यधिक तैलीय हो सकती है, जिससे बाल चिपचिपे और भारी महसूस होते हैं। इससे बाल कमजोर होने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बालों में ढेर सारा तेल लगाने के 5 नुकसान - फोटो : iStock
पोर्स का बंद होना

अगर आप बालों पर अत्यधिक तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी स्कैल्प के पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे बालों के विकास में बाधा आ सकती है और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।

4 of 6
बालों में ढेर सारा तेल लगाने के 5 नुकसान - फोटो : iStock
बालों में गंदगी होगी जमा

 बहुत ज्यादा तेल लगाने से बालों में धूल और गंदगी जल्दी चिपकती है, जिससे बालों में संक्रमण और खुजली हो सकती है। खुजली की समस्या से आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बालों में ढेर सारा तेल लगाने के 5 नुकसान - फोटो : freepik
बालों का झड़ना

अत्यधिक तेल लगाने से बालों की जड़ों में वजन बढ़ सकता है, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा तेल बालों में जमने लगता है तो उससे बाल कमजोर हो जाते हैं, जिस कारण बाल झड़ने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों में ढेर सारा तेल लगाने के 5 नुकसान - फोटो : iStock
फंगल इन्फेक्शन का खतरा

अत्यधिक तेल और गंदगी के संयोजन से सिर पर फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे बालों और स्कैल्प की सेहत प्रभावित हो सकती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें