फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों को शाइनी और मुलायम रखने के लिए, इन उपायों को जरूर अपनाएं

Thu, 05 Aug 2021 06:29 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मानसून में बालों का झड़ना आम समस्या है। इस दौरान बालों से जुड़ी विभिन्न परेशानियों का सामना हमें करना पड़ता है। इस मौसम में हमारे बाल दोमुंहे और रूखे हो जाते हैं। इसके अलावा वे काफी चिपचिपे भी होने लगते हैं। बालों से जुड़ी कई परेशानियां हमें इस मौसम में देखने को मिलती है। इससे निजात पाने के लिए हम कई उपायों को अपनाते हैं। उसके बाद भी कोई फायदा नहीं होता। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिनके जरिए बालों को मुलायम और शाइनी रखने में सहायता मिलती है।  

सीरम को प्रयोग में लाएं

मानसून के सीजन में अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं, तो आप इस दौरान सीरम का प्रयोग कर सकते हैं। सीरम लगाने से बाल मॉइश्चराइज हो जाते हैं। यह आपके बालों को प्राकृतिक रूप से शाइन करता है। आप अपने बालों पर सीरम की 2 से 3 बूंदों का उपयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बालों को करें क्लींज 

इस मौसम में आप अपने बालों का क्लींज जरूर करें। आप जिस तरह अपनी त्वचा को क्लींज करते हैं, उसी तरह बालों को भी क्लींज करना चाहिए। इस मौसम में नमी के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में उनको क्लींज करने के लिए एंटी बैक्टीरियल शैंपू का प्रयोग करें। आप अपने बालों को सप्ताह में दो बार एंटी बैक्टीरियल शैंपू से धो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हेयर मास्क 

आप इस दौरान हेयर मास्क का भी प्रयोग कर सकते हैं। मानसून के सीजन मेंं अच्छे और हेल्दी बाल भी चिपचिपे और डैमेज हो जाते हैं। इस कारण बालों को पोषण देने के लिए हेयर मास्क को प्रयोग में लेकर आएं। इसके प्रयोग से आपके बाल स्वस्थ, शाइनी और मुलायम हो जाएंगे। इसके अलावा बाल झड़ने की समस्या से भी आपको छुटकारा मिलेगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बालों में नियमित तेल लगाएं

तेल लगाने से बाल अच्छी तरह से मॉइश्चराइज होते हैं। इसके अलावा तेल लगाने से बालों को पोषण भी मिलता है। आप मानसून सीजन में लाइट वेट तेल का प्रयोग कर सकते हैं। तेल के नियमित प्रयोग करने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इससे बाल शाइनी और मजबूत होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बालों पर ज्यादा फैशन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

हम में से कई लोग बालों को स्टाइलिश रखने के लिए जरूरत से ज्यादा फैशन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बालों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। मानसून सीजन में जितना हो सके उतना इनका प्रयोग कम कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें