कील, मुंहासे और पिंपल्स काफी आम समस्या है। अक्सर इससे कई लोग परेशान रहते हैं। दाग और मुंहासे चेहरे की रंगत को कम कर देते हैं। इससे व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम एवोकैडो तेल के बारे में जानेंगे। एवोकैडो को 'सुपर फूड' भी कहा जाता है। इसके कई लाभदायक फायदे हैं, जो हमारी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। एवोकैडो को प्रयोग में लाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसका इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आप इसको फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा तेल के रूप में भी एवोकैडो का इस्तेमाल त्वचा पर किया जा सकता है। मुंहासे से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिए एवोकैडो तेल रामबाण इलाज है। यह एक प्राकृतिक तेल होता है। इसकी प्राप्ति फल के गूदे से होती है। एवोकैडो तेल के भीतर इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। उसके ये गुण मुंहासों को खत्म करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं मुंहासों से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें?