बेसन का फेस पैक त्वचा पर लगाना काफी लंबे समय से चला आ रहा है। हमारी दादी-नानी के नुस्खे में से ऩिकला ये अनमोल पिटारा केवल चेहरे की चमक बढ़ाने का ही काम नहीं करता। बल्कि इस पैक से त्वचा पर होने वाली कई सारी समस्याओं से भी निजात मिल जाती है। खासतौर पर अगर किसी को गर्मियों में ऑयली त्वचा और पसीने की वजह से चिपचिपाहट के बढ़ने की परेशानी हो तो उसे बेसन का पैक जरूर चेहरे पर लगाकर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, बेसन त्वचा के अंदर तक समाकर सीबम के निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जिससे चेहरे पर चिपचिपाहट कम दिखती है और वो खिला-खिला नजर आने लगता है। बेसन कई सारे गुणों से भरपूर होता है। जिसके इस्तेमाल से त्वचा पर कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगता है। चेहरे की डेड स्किन हटाकर जहां ये रंगत निखारने का काम करता है। वहीं दूसरी तरफ अगर इनमे से कोई भी त्वचा संबंधी समस्या आपको परेशान कर रही है। बेझिझक बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानें चेहरे की कौन सी परेशानियों के लिए बेसन का पैक असरदार होता है।